₹15,000 से ज्यादा की छूट पर मिलने लगा दमदार गूगल पिक्सल 10, इतना सस्ता देख बढ़ गई है डिमांड


Powered by :

Last Updated:

गूगल पिक्सल 10 पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. अमेज़न पर ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन ₹15,000 से ज्यादा सस्ता हो गया है. जानिए नई कीमत, बैंक ऑफर, कैमरा, बैटरी, Tensor G5 प्रोसेसर और खरीदना कितना फायदेमंद रहेगा.

ख़बरें फटाफट

₹15,000 से ज्यादा की छूट पर मिलने लगा दमदार गूगल पिक्सल 10, बढ़ी डिमांडZoom

कैमरा और AI का दम, अब पहले से काफी सस्ते में मिल रहा Google Pixel 10

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो गूगल Pixel 10 आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. गूगल का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब अमेज़न पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है. खास बात यह है कि लॉन्च के मुकाबले फोन की कीमत में ₹15,000 से ज्यादा की कटौती की गई है, जिससे यह डील काफी बेहतरीन बन गई है.

गूगल Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल अमेज़न से इसे स्मार्टफोन ₹64,649 में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹15,350 का फायदा मिल रहा है.

इसके अलावा HSBC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक की अडिशनल छूट भी मिल सकती है. ऐसे में फोन की कीमत और कम हो जाती है.

कैसे हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस?
गूगल पिक्सल 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.

फोन में गूगल का Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन एक्सपीरिएंस देता है. यह स्मार्टफोन 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है. एंड्रॉयड का क्लीन और स्मूद एक्सपीरिएंस Pixel 10 की सबसे बड़ी खूबियों में से एक माना जाता है.

कैमरा होने वाला है कमाल
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP का प्राइमेरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पिक्सल सीरीज हमेशा से अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती रही है और Pixel 10 भी इस परंपरा को आगे बढ़ाता है. पावर के लिए फोन में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img