सिर्फ डिजाइन देखकर न खरीदें स्मार्टवॉच, 4 बातों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Powered by :

Last Updated:

नई स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं? खरीदारी से पहले कंपैटिबिलिटी, बजट, कंफर्ट और जरूरी फीचर्स जैसी जरूरी बातों को जरूर जांचें. जानिए स्मार्टवॉच खरीदने का आसान गाइड, जिससे आप अपने लिए सही मॉडल चुन सकें और पैसों का सही इस्तेमाल कर सकें.

आजकल स्मार्टवॉच का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ये एक छोटा सा गैजेट है, लेकिन इसमें कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. स्टेप काउंट करने से लेकर हार्ट रेट मॉनिटर करने तक, स्मार्टवॉच आपकी हेल्थ और डेली एक्टिविटी पर नजर रखती है.

कई लोग सोचते हैं कि सभी स्मार्टवॉच में लगभग एक जैसे फीचर्स होते हैं. इसी वजह से वे सिर्फ डिजाइन देखकर स्मार्टवॉच खरीद लेते हैं. लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. अगर आप नई स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें.

कंपैटिबिलिटी जरूर चेक करें- स्मार्टवॉच आपके स्मार्टफोन का एक एक्सटेंशन होती है. इसके जरिए आप कॉल, मैसेज और दूसरे जरूरी फीचर्स अपनी कलाई पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए स्मार्टवॉच खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि वह आपके एंड्रॉयड फोन या आईफोन के साथ सही तरीके से काम करती है या नहीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने बजट के अनुसार चुनें- बाजार में अलग-अलग कीमत और फीचर्स वाली स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं. ऐपल और सैमसंग जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच महंगी होती हैं, जबकि कई दूसरे ब्रांड कम कीमत में अच्छे फीचर्स देते हैं. खरीदारी से पहले अपने बजट को तय करें और उसी के हिसाब से सबसे अच्छा विकल्प चुनें.

आरामदायक होना भी जरूरी है- स्मार्टवॉच का फायदा तभी है जब आप उसे लंबे समय तक पहन सकें. अगर वॉच पहनने में आरामदायक नहीं होगी, तो आप उसे नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसलिए स्ट्रैप का मटेरियल और फिटिंग जरूर जांचें. कुछ लोगों को सिलिकॉन स्ट्रैप पसंद आते हैं, जबकि कुछ लोग मेटल या मेश स्ट्रैप पसंद करते हैं.

जरूरत के फीचर्स पर ध्यान दें- आजकल स्मार्टवॉच में कई तरह के फीचर्स मिलते हैं, लेकिन हर फीचर हर व्यक्ति के काम का नहीं होता. कंपनियां कई फीचर्स को मार्केटिंग के लिए दिखाती हैं, जिनका इस्तेमाल ज्यादातर लोग नहीं करते. इसलिए केवल उन फीचर्स को प्राथमिकता दें जिनकी आपको वास्तव में जरूरत है. ज्यादा फीचर्स का मतलब ज्यादा नोटिफिकेशन और बार-बार आने वाले अलर्ट भी हो सकते हैं.

स्मार्टवॉच खरीदते समय सिर्फ उसका लुक या डिजाइन न देखें. कंपैटिबिलिटी, बजट, आराम और जरूरी फीचर्स जैसी बातों पर ध्यान देकर ही सही स्मार्टवॉच चुनें. इससे आपका पैसा भी सही जगह खर्च होगा और आपको बेहतर अनुभव भी मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img