बिजली बिल कम करना है? खरीदने से पहले समझें Dual Inverter AC और Single Inverter में अंतर, कौन है बेहतर


गर्मी के मौसम में एसी अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है. नया एसी खरीदते समय ज्यादातर लोगों के सामने एक बड़ा सवाल होता है कि Single Inverter AC लें या Dual Inverter AC? दोनों ही बिजली बचाने का दावा करते हैं, लेकिन इनके बीच कुछ अहम अंतर हैं जो खरीदारी से पहले जानना जरूरी है.

Single Inverter AC कैसे काम करता है?

Single Inverter AC में एक रोटरी सिलेंडर वाला कंप्रेसर होता है. यs सामान्य नॉन-इन्वर्टर एसी की तरह बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, बल्कि कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड कम-ज्यादा करता है. इससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग भी बेहतर मिलती है.

Dual Inverter AC में क्या खास है?

Dual Inverter AC में दो रोटरी सिलेंडर होते हैं, जो कंप्रेसर पर पड़ने वाले दबाव को बराबर बांटते हैं. इसकी वजह से एसी कम आवाज करता है, तेजी से कूलिंग देता है और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्म बनाए रखता है. यही कारण है कि Dual Inverter मॉडल आमतौर पर ज्यादा महंगे होते हैं.

बिजली बिल में कितना फर्क पड़ता है?

अगर आप रोजाना 5 घंटे या उससे ज्यादा एसी चलाते हैं, तो डुअल इन्वर्टर AC आपके बिजली बिल को कम करने में मदद कर सकता है. इसका कंप्रेसर जरूरत पड़ने पर बहुत कम स्पीड पर भी काम कर सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है.

वहीं, अगर आपका इस्तेमाल सिर्फ 3-4 घंटे रोज का है, तो Single Inverter AC भी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. ऐसे मामलों में Dual Inverter पर अडिशनल खर्च का फायदा ज्यादा महसूस नहीं होता.

कौन देता है बेहतर आराम?

Dual Inverter AC की सबसे बड़ी खासियत इसकी शांत कार्यप्रणाली है. इसका आउटडोर यूनिट कम आवाज करता है और कमरे का तापमान अधिक स्थिर बनाए रखता है. रात में सोते समय यह अनुभव और भी बेहतर महसूस होता है.

खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल Inverter तकनीक देखकर एसी नहीं खरीदना चाहिए. BEE स्टार रेटिंग और ISEER स्कोर भी जरूर जांचें. कई बार 5-स्टार Single Inverter AC, 3-स्टार Dual Inverter AC से कम बिजली खर्च करता है.

अगर आपका एसी लंबे समय तक चलता है और आप बिजली बचाना चाहते हैं, तो Dual Inverter AC बेहतर निवेश साबित हो सकता है. वहीं सीमित इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए Single Inverter AC पैसे बचाने वाला अच्छा ऑप्शन है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img