शाओमी ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17T की बिक्री भारत में शुरू कर दी है. हाल ही में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन अब अमेज़न, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. शाओमी 17T को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप स्तर का प्रदर्शन चाहते हैं.
शाओमी 17T दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है. इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक फुल-स्वाइप या क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 54,999 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रह जाती है. इसके अलावा कंपनी 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और Assured Buyback Program भी दे रही है.
Leica कैमरा है सबसे बड़ी खासियत
शाओमी 17T की सबसे बड़ी खासियत इसका लेईका-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है. इसके अलावा 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है, जो शाओमी T सीरीज में पहली बार देखने को मिला है.
कैमरा सिस्टम Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस पर बेस्ड है और इसमें लेईका लाइव पोर्टेट, लेईका लाइव मोमेंट और 4K HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.
दमदार डिस्प्ले और बैटरी
स्मार्टफोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, जो शाओमी HyperOS के साथ काम करता है.
पावर के लिए फोन में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा हाईपरAI, गूगल जेमीनी और सर्किल टू सर्च जैसे AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस मिले, तो शाओमी 17T आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है.




