दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कुछ ऐसे खूबसूरत पार्क हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. यहां ना ज्यादा भीड़ होती है और ना ही ज्यादा शोर शराबा है. अगर आप शांति, ताजी हवा और थोड़ी रिलैक्सिंग फील चाहते हैं, तो ये जगहें आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं. गर्मियों में सुबह या शाम के समय यहां घूमने का मजा और भी बढ़ जाता है. आइए साथ में जानने हैं दिल्ली के दिल में छुपे इन पार्क के बारे में.
सुंदर नर्सरी पार्क
दिल्ली के हुमायूं टॉम्ब के पास मौजूद सुंदर नर्सरी किसी हिडन जेम से कम नहीं है. यहां खूबसूरत गार्डन, रंग-बिरंगे फूल, झील और पुराने मुगलकालीन स्मारक देखने को मिलते हैं. यह जगह फोटोशूट, मॉर्निंग वॉक और फैमिली टाइम के लिए शानदार मानी जाती है. यहां का साफ-सुथरा और शांत माहौल लोगों को बार-बार आने पर मजबूर कर देता है.
दिल्ली का जैपनीज पार्क
रोहिणी का जापानी पार्क काफी मशहूर है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा ऐसा भी है. जहां कम लोग जाते हैं. यहां बड़े पेड़, खुला मैदान और शांत माहौल मिलता है. सुबह या शाम के समय यहां बैठकर सुकून महसूस किया जा सकता है. अगर आपको भीड़ से दूर बैठना पसंद है, तो यह जगह अच्छी लग सकती है.
दिल्ली का बुद्ध जयंती पार्क
रिज रोड के पास मौजूद बुद्ध जयंती पार्क बहुत खूबसूरत है, लेकिन कम चर्चित जगह है. यहां हर तरफ हरियाली, छोटे रास्ते और शांत वातावरण मिलता है. यह जगह मेडिटेशन, वॉक और नेचर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट मानी जाती है. गर्मियों में सुबह यहां की हवा काफी ताजगी देती है.
असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी
अगर आपको नेचर और एडवेंचर पसंद है, तो असोला भाटी एक शानदार हिडन स्पॉट है. यहां जंगल जैसा माहौल, पक्षियों की आवाज और ट्रेकिंग का मजा मिलता है. बहुत कम लोग इस जगह के बारे में जानते हैं, इसलिए यहां काफी शांति रहती है. फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है.
दिल्ली का रोज गार्डन
साकेत का रोज गार्डन छोटा है, लेकिन बेहद खूबसूरत पार्क है. यहां अलग-अलग तरह के गुलाब और हरियाली देखने को मिलती है. यह जगह ज्यादा भीड़भाड़ वाली नहीं है, इसलिए लोग यहां आराम से बैठकर समय बिताते हैं. कपल्स और फैमिली दोनों के लिए यह समय बिताने के लिए अच्छी जगह है.




