सैमसंग गैलेक्सी A27 नए खूबसूरत कलर में आया नजर, लॉन्च से पहले डिजाइन हुआ लीक


Powered by :

Last Updated:

सैमसंग गैलेक्सी A27 नए Awesome Mint कलर ऑप्शन में लीक हुआ है. फोन में 6.7 इंच 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और Android 16 बेस्ड One UI 8.5 मिलने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

सैमसंग गैलेक्सी A27 नए खूबसूरत कलर में आया नजर, लॉन्च से पहले डिजाइन हुआ लीकZoom

Samsung का नया मिड-रेंज फोन जल्द देगा दस्तक, Galaxy A27 के फीचर्स आए सामने. Photo: samsung galaxy a26

सैमसंग अपने पॉपुलर गैलेक्सी A-सीरीज स्मार्टफोन का विस्तार करने की तैयारी में है. इसी बीच आने वाले सैमसंग गैलेक्सी A27 को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें फोन को नए Awesome Mint कलर ऑप्शन में देखा गया है. इससे पहले यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में लीक हो चुका था. ताजा जानकारी के मुताबिक कंपनी इस बार यूजर्स को चार आकर्षक कलर का ऑप्शन दे सकती है.

एक पॉपुलर टिप्स्टर के शेयर किए गए रेंडर्स में सैमसंग Galaxy A27 का डिजाइन भी देखने को मिला है. तस्वीरों से पता चलता है कि कंपनी अपने परिचित गैलेक्सी A-सीरीज डिजाइन को बरकरार रख सकती है. फोन में फ्लैट फ्रेम, सेंटर पंच-होल डिस्प्ले और पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है.

फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A27 में 6.7 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. ये डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद होगा.

मिलता है खास कैमरा
कैमरा सेक्शन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आ सकता है. इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर हो सकती है.

परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग गैलेक्सी A27 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है. ये चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी अच्छा प्रदर्शन दे सकता है. फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को पर्याप्त स्टोरेज स्पेस मिलेगा.

बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी A27 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 के साथ लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा सैमसंग इस डिवाइस को कई वर्षों तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने की योजना भी बना सकती है.

हालांकि सैमसंग ने अभी तक Galaxy A27 की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स से साफ है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को बाजार में पेश कर सकती है. नए मिंट कलर और दमदार फीचर्स के साथ ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img