best waterfall near dehradun | tiger falls chakrata dehradun | देहरादून के आसपास घूमने की जगह |


Last Updated:

Must Visit Waterfall Near Dehradun: अगर जून की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां ठंडी हवाएं, पहाड़ों की हरियाली और नेचर का असली सुकून एक साथ महसूस हो, तो देहरादून के पास मौजूद यह खूबसूरत जगह आपके ट्रिप प्लान के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच छुपा यह शानदार वॉटरफॉल इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है. यहां पहुंचते ही ऐसा एहसास होता है जैसे आप किसी विदेशी लोकेशन पर आ गए हों. सबसे खास बात यह है कि यहां मसूरी जैसी भारी भीड़ और शोर-शराबा देखने को नहीं मिलता, बल्कि हर तरफ सिर्फ सुकून, ठंडी फुहारें और नेचर की खूबसूरती नजर आती है.

Must Visit Waterfall Near Dehradun: जून का महीना शुरू होते ही देश के मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. ऐसे में हर कोई किसी ठंडी और शांत जगह पर जाकर कुछ दिन बिताने की सोच रहा है. अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप से दूर पहाड़ों की गोद में सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन चकराता का ‘टाइगर फॉल’ (Tiger Fall Dehradun) आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है. इन दिनों यह वॉटरफॉल पर्यटकों के लिए किसी विदेशी जन्नत से कम नहीं लग रहा है. चकराता की सुंदर वादियों में छुपा यह झरना आजकल सोशल मीडिया से लेकर घूमने-फिरने के शौकीनों की जुबान पर छाया हुआ है, और लोग इसकी खूबसूरती की तुलना विदेशों के मशहूर झरनों से कर रहे हैं.

पहाड़ों को चीरता हुआ 312 फीट ऊंचा वॉटरफॉल
समुद्र तल से करीब 1,395 मीटर की ऊंचाई पर बसा टाइगर फॉल उत्तराखंड के सबसे ऊंचे और सीधे गिरने वाले झरनों में गिना जाता है. पहाड़ों के सीने को चीरती हुई लगभग 312 फीट की भारी ऊंचाई से जब पानी की तेज धार सीधे नीचे कुंड में गिरती है, तो नज़ारा देखने लायक होता है. इतनी ऊंचाई से पानी गिरने के कारण जो तेज गर्जना होती है, उसी की वजह से इस झरने का नाम ‘टाइगर फॉल’ पड़ा है, क्योंकि इसकी आवाज़ किसी शेर की दहाड़ जैसी महसूस होती है.

कैम्पटी फॉल जैसी भीड़भाड़ नहीं, यहां मिलेगा सुकून
इस झरने की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां मसूरी के कैम्पटी फॉल जैसी भारी भीड़भाड़ और शोर-शराबा नहीं मिलता. टाइगर फॉल आज भी अपनी प्राकृतिक और अनछुई खूबसूरती को पूरी तरह समेटे हुए है. चारों तरफ फैले घने देवदार, पाइन और ओक के जंगलों के बीच से बहता यह दूधिया सफेद पानी किसी यूरोपीय देश के वॉटरफॉल जैसा अहसास कराता है.
यहां घूमने आए पर्यटक रमेश बताते हैं कि मैदानी इलाकों की भयंकर गर्मी से बचने के लिए और बच्चों की वेकेशन बिताने के लिए चकराता सबसे बेस्ट हिल स्टेशन है. यहां आकर इंसान को कुदरत के बेहद करीब पहुंचने का अनुभव होता है और मन पूरी तरह तरोताजा हो जाता है.

कैसे पहुंच सकते हैं टाइगर फॉल?

  • देहरादून से टाइगर फॉल जाने के लिए सड़क मार्ग सबसे बेहतरीन और आसान जरिया है. देहरादून से टाइगर फॉल की कुल दूरी लगभग 85 से 90 किलोमीटर है.
  • आप देहरादून से अपने निजी वाहन, टैक्सी या उत्तराखंड परिवहन की बस पकड़कर विकासनगर और कालसी होते हुए खूबसूरत पहाड़ी रास्तों से चकराता पहुंच सकते हैं.
  • चकराता मुख्य बाजार से टाइगर फॉल की दूरी करीब 20 किलोमीटर रह जाती है, जिसके लिए स्थानीय गाड़ियां आसानी से मिल जाती हैं.
  • वहीं, मुख्य सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के बाद वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 1 किलोमीटर का एक छोटा और बेहद सुंदर पैदल ट्रैक पार करना होता है, जो प्रकृति के नजारों के बीच से ले जाते हुए आपको सीधे आपको इस खूबसूरत फॉल पर ले जाएगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img