07.06.2026राजनांदगांव (छ.ग.) पुलिस अधीक्षक राजनादगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) व नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली के निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों व अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दिनांक 06.06.2026 को मुखबीर सूचना पर राम नगर बिजली कार्यालय के पास रेड कार्रवाई की।
कार्यवाही में आरोपी डोमेन्द्र लोन्हारे, पुत्र स्व. भंवरलाल लोन्हारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी राम नगर पावर, राजनांदगांव को धर-दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब (ब्राण्ड: रोमियों) कुल मात्रा 3.060 बल्क लीटर, मूल्य ₹1,360/- जप्त किया गया। उक्त अपराध के साक्ष्य मिलने पर धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत् कार्रवाई की गई।
आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड:
- अपक्र0 293/19 — धारा 294, 324, 506 भादवि0
- अप0क्र0 446/22 — धारा 34(1) आबकारी एक्ट
- अप0क्र0 228/24 — धारा 34(1) आबकारी एक्ट
- इस्त0क्र0 109-506/23 — धारा 151/107, 116(3) जा.फौ.
उक्त अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, प्र0आर0 संदीप चौहान एवं आरक्षक नामदेव नागवंशी की सराहनीय भूमिका रही। आगे भी अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी एवं सतत् कार्रवाई जारी रहेगी।




