आपकी शक्ल और आवाज में वीडियो बनाएगा Gemini, जानिए कैसे काम करता है फीचर, ऐसे सीखें


Powered by :

Last Updated:

Google Gemini का Gemini Avatar फीचर अब ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है. यह AI फीचर आपकी शक्ल और आवाज का डिजिटल अवतार बनाकर वीडियो तैयार कर सकता है. जानिए इसे सेटअप करने का पूरा तरीका.

ख़बरें फटाफट

आपकी शक्ल और आवाज में वीडियो बनाएगा Gemini, जानिए कैसे काम करता है फीचरZoom

AI की दुनिया में नया कदम, Google ने शुरू किया Gemini Avatar रोलआउट

गूगल ने अपने Gemini AI प्लेटफॉर्म के एक खास फीचर Gemini Avatar को ज्यादा यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. यह फीचर यूजर्स को अपना डिजिटल अवतार बनाने की सुविधा देता है, जो उनकी तरह दिख सकता है और उनकी ही आवाज में बात भी कर सकता है.

Gemini Avatar सामान्य AI इमेज जनरेटर या चैटबॉट से काफी अलग है. इसमें यूजर अपनी फोटो और आवाज की मदद से एक AI अवतार तैयार कर सकता है. इसके बाद Gemini उसी अवतार का इस्तेमाल करके वीडियो बना सकता है.

यह फीचर फिलहाल गूगल AI Plus, गूगल AI Pro और गूगल AI Ultra सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि भविष्य में यह फीचर फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा या नहीं.

Gemini Avatar क्या कर सकता है?

Gemini Avatar आपकी शक्ल और आवाज को डिजिटल रूप में तैयार करता है. इसके बाद आप Gemini को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अलग-अलग तरह के वीडियो बनवा सकते हैं.

उदाहरण के लिए, आप AI से कह सकते हैं कि आपका अवतार किसी खास जगह पर खड़ा होकर किसी विषय को समझाए, अलग कपड़े पहने या किसी खास अंदाज में बात करे. पूरा काम Gemini ऐप के अंदर ही होता है और इसके लिए अलग सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती.

Gemini Avatar कैसे बनाएं?

  1. अपने स्मार्टफोन में Gemini ऐप खोलें.
  2. Menu पर टैप करके Settings में जाएं.
  3. Avatar विकल्प चुनें.
  4. “Get Started” पर क्लिक करें.
  5. कैमरा और माइक्रोफोन की परमिशन दें.
  6. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें.
  7. Gemini द्वारा दिए गए शब्द और नंबर बोलें.
  8. कैमरे की तरफ देखकर सिर को बताए गए तरीके से घुमाएं.
  9. फेस और वॉइस स्कैन पूरा करें.
  10. कुछ मिनट इंतजार करें, इसके बाद आपका AI Avatar तैयार हो जाएगा.

किन बातों का रखें ध्यान?

गूगल के मुताबिक Avatar बनाते समय चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए. टोपी, मास्क या सनग्लासेस पहनने से बचें. अगर आप सामान्य तौर पर चश्मा पहनते हैं तो उसे लगाए रख सकते हैं.

बेहतर रिजल्ट के लिए अच्छी रोशनी वाली जगह में रिकॉर्डिंग करें और कैमरे के सामने केवल आप ही मौजूद हों. इससे AI आपकी आवाज और चेहरे को ज्यादा सटीक तरीके से पहचान सकेगा.

Gemini Avatar उन फीचर्स में से एक है जो आने वाले समय में AI वीडियो क्रिएशन को और आसान बना सकते हैं. इससे यूजर्स बिना कैमरे के सामने आए अपनी तरह दिखने वाले वीडियो तैयार कर सकेंगे.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img