अब OTP का झंझट खत्म? Vi ने पेश किया Silent Mobile Verification


Powered by :

Last Updated:

वोडाफोन आइडिया ने Silent Mobile Verification (SMV) तकनीक लॉन्च की है. ये फीचर WhatsApp, Facebook और Instagram पर बिना OTP और पासवर्ड के तेज और सुरक्षित लॉगिन अनुभव देने में मदद करेगा.

ख़बरें फटाफट

Vi यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बिना OTP के होगा WhatsApp लॉगइनZoom

अब OTP का झंझट खत्म? Vi ने पेश किया Silent Mobile Verification

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और सुरक्षित लॉगिन सिस्टम पेश किया है. कंपनी ने साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन (SMV) तकनीक को लॉन्च किया है, जो मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स WhatsApp, Facebook और Instagram पर काम करेगी. इस तकनीक का मकसद यूजर्स को बिना पासवर्ड और बिना OTP के तेज और सेफ लॉगइन एक्सपीरिएंस देना है.

आमतौर पर किसी ऐप या वेबसाइट में लॉगइन करने के लिए पासवर्ड, OTP या दूसरे वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. लेकिन Vi की नई SMV तकनीक इस प्रोसेस को काफी आसान बना सकती है. यह सिस्टम यूजर के मोबाइल नंबर को बैकग्राउंड में ही वेरिफाई कर देता है, जिससे बार-बार OTP डालने या पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

कंपनी के मुताबिक, जब कोई Vi ग्राहक WhatsApp, Facebook या Instagram जैसे Meta प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल Vodafone Idea नेटवर्क पर करेगा, तो साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन अपने आप काम करेगा. यह पूरा प्रोसेस बैकग्राउंड में होगा और यूजर को किसी और स्टेप की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इस तकनीक का फायदा नए अकाउंट बनाने, मोबाइल नंबर वेरिफाई करने, लॉगइन या री-लॉगिन करने और अकाउंट रिकवरी जैसी स्थितियों में मिलेगा. इसके अलावा सिक्योरिटी चेक के दौरान भी यूजर को बेहतर और सुरक्षित एक्सपीरिएंस मिलेगा.

Vi का कहना है कि SMV न सिर्फ लॉगइन प्रोसेस को तेज बनाएगा बल्कि ऑनलाइन सुरक्षा को भी मजबूत करेगा. नेटवर्क आधारित वेरिफिकेशन होने की वजह से फिशिंग, फर्जी OTP और डिजिटल पहचान चोरी जैसे खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है.

सिम बाइडिंग भी चर्चा में…
इस बीच WhatsApp के SIM Binding फीचर को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. यह फीचर मोबाइल नंबर और SIM कार्ड को और ज्यादा मजबूती से जोड़ने का काम करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भविष्य में WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस में सक्रिय SIM होना जरूरी हो सकता है. हालांकि इससे जुड़ा सरकारी नियम फिलहाल लागू नहीं हुआ है और इसे बाद में लागू किए जाने की संभावना है.

भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल के बीच, नेटवर्क आधारित वेरिफिकेशन तकनीकों को ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक जरूरी कदम माना जा रहा है. Vi की नई Silent Mobile Verification तकनीक भी इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है, जिससे यूजर्स को बेहतर सुरक्षा और अधिक सुविधाजनक लॉगिन अनुभव मिल सकेगा.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img