Video: सड़क छोड़ सीधे 30 फीट ऊंचे रेल ट्रैक पर चढ़ गई कार… लोग बोले-मैप पर ज्यादा भरोसा कर लिया



कई बार सड़क पर होने वाले अजीब हादसे लोगों को हैरान कर देते हैं, लेकिन अमेरिका के सिएटल शहर में जो हुआ उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. यहां एक कार चालक किसी तरह सड़क छोड़कर सीधे लाइट रेल ट्रैक पर जा पहुंचा. सबसे हैरानी की बात यह रही कि यह ट्रैक जमीन पर नहीं, बल्कि करीब 30 फीट ऊंचे एलिवेटेड स्टेशन पर बना हुआ था. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेल सेवा को तुरंत रोकना पड़ा. यह घटना सिएटल के माउंट बेकर स्टेशन पर हुई, जहां अचानक ट्रैक पर एक कार दिखाई देने के बाद अधिकारियों ने लिंक लाइट रेल सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के लिए यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. लोगों के मन में एक ही सवाल था आखिर एक कार इतनी ऊंचाई पर बने रेल ट्रैक तक पहुंची कैसे? घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद ड्राइवर ने जीपीएस पर कुछ ज्यादा ही भरोसा कर लिया, जबकि कुछ लोगों ने इसे हैरान कर देने वाली लापरवाही बताया.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img