गर्मी की छुट्टियों में घूमने का है प्लान?, कोनार डैम बना रहा पर्यटकों को दीवाना


Last Updated:

Konar Dam Picnic Spot: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, सुकून और रोमांच तीनों का संगम हो, तो झारखंड का कोनार डैम बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. बोकारो और हजारीबाग की सीमा पर स्थित यह पर्यटन स्थल विशाल जलाशय, घने जंगलों, ठंडी हवाओं और मनमोहक सूर्योदय-सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर्यटक बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के साथ प्रकृति के बीच सुकून भरे पल भी बिता सकते हैं. यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में कोनार डैम पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल हो गया है.

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी और हजारीबाग के विष्णुगढ़ में स्थित कोनार डैम बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है.

ट्रैवल

जहां इन दिनों प्राकृतिक खूबसूरती, विशाल जलाशय, घने जंगल और ठंडी हवाओं से घिरा यह स्थल पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है. बोकारो जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूरी पर स्थित कोनार डैम अपनी मनोरम वादियों और शांत वातावरण के लिए खास पहचान रखता है.

ट्रैवल

यहां पहुंचते ही लोगों को शहर की भागदौड़ और गर्मी से राहत मिलती है. यहां चारों ओर फैले हरियाली हरे-भरे जंगल, विशाल पानी का जलाशय और बहती ठंडी हवाएं लोगों का मन मोह लेती हैं. गर्मियों के मौसम में सुबह और शाम के समय यहां का नजारा सबसे ज्यादा मनमोहक होता है. खासकर सनराइज और सनसेट का दृश्य पर्यटकों का दिल जीत लेता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रैवल

कोनार डैम का सबसे बड़ा आकर्षण डैम के ऊपर से दिखने वाला विशाल जलाशय है. यहां बहता पानी और चारों ओर फैली हरियाली पर बैठकर प्रकृति को करीब से महसूस किया जा सकता है.

ट्रैवल

वहीं, कोनार डैम परिसर में साफ-सफाई, आकर्षक लाइटिंग, रंग-रोगन और विशाल तिरंगा झंडा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. वहीं, पेड़ों की घनी छांव लोगों को गर्मी से राहत भी देती है.

ट्रैवल

रोमांच पसंद करने वालों के लिए कोनार डैम खास जगह बन चुका है. यहां पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. यहां फास्ट बोटिंग के अलावा कश्मीरी बोट की भी सुविधा भी है और गर्मियों के मौसम में यहां वॉटर स्पोर्ट्स का रोमांच भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है.

ट्रैवल

गिरिडीह जिले से घूमने आए पर्यटक रवि ने बताया कि कोनार डैम की खूबसूरती बेहद खूबसूरत है. यहां पहुंचकर उनका मन खुश हो गया और यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन है. कोनार डैम पहुंचने के लिए पर्यटक बोकारो से गोमिया होते हुए चतरोचट्टी तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img