Last Updated:
अगर आप गर्मियों में किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां खूबसूरत पहाड़ों के साथ अनोखा मौसम भी देखने को मिले, तो हिमाचल प्रदेश का कल्पा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. किन्नौर जिले में स्थित यह हिल स्टेशन एक ही दिन में धूप, बादल और ठंडी हवाओं का अनुभव कराने के लिए मशहूर है.
कल्पा हिमालय की ऊंची पर्वत के बीच स्थित है.
गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां मौसम सुहावना हो, भीड़ कम हो और प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने को मिलें. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित कल्पा ऐसी ही एक जगह है. समुद्र तल से करीब 2,960 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह छोटा-सा पहाड़ी कस्बा अपने बदलते मौसम और शानदार प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है. कई पर्यटक बताते हैं कि यहां एक ही दिन में मौसम कई बार बदलता नजर आता है. सुबह तेज धूप, दोपहर में बादल और हल्की बारिश, जबकि शाम होते-होते ठंडी हवाएं और सर्दी जैसा एहसास होने लगता है. यही वजह है कि लोग मजाक में कहते हैं कि कल्पा में एक दिन में तीन मौसम देखे जा सकते हैं.
कल्पा हिमालय की ऊंची पर्वत के बीच स्थित है. इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां मौसम तेजी से बदल सकता है. ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां और घाटियों से आने वाली हवाएं तापमान में अचानक बदलाव ला सकती हैं. गर्मियों के महीनों में भी यहां का मौसम मैदानी इलाकों की तुलना में काफी ठंडा और आरामदायक रहता है. इसी कारण यह जगह मई से जुलाई के बीच घूमने वालों की पसंदीदा लोकेशन बन जाती है.
View this post on Instagram




