CUET UG 2026: तकनीकी दिक्कतों के चलते सीयूईटी परीक्षा में देरी, NTA ने बदला टाइम, जानें कितने बजे होगा एग्जाम


देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों जैसे डीयू, बीएचयू, जामिया और जेएनयू समेत 250 से अधिक संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा शनिवार को कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित समय से देरी से शुरू हुई।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और प्रभावित छात्रों को परीक्षा में हुई देरी के बराबर अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी टीसीएस की ओर से तकनीकी दिक्कत आने के कारण कुछ केंद्रों पर परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि अब सभी तकनीकी समस्याएं दूर कर ली गई हैं और छात्रों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

एनटीए के अनुसार, दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली परीक्षा अब प्रभावित केंद्रों पर शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी। वहीं, सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पूरा करने के लिए पूरा समय दिया जा रहा है और उन्हें परीक्षा समाप्त होने से पहले केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पलाइन +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इस वर्ष सीयूईटी यूजी 2026 के लिए 15.68 लाख यूनिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा देशभर में 35 शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। 9,222 विषय संयोजनों के साथ आयोजित यह परीक्षा डीयू, बीएचयू, जामिया, जेएनयू सहित 250 से अधिक विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है।





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img