Iran US Deal News Donald Trump: Iran US War Donald Trump No Peace deal Draft Yet- ईरान पर फिर फंसा पेच, ट्रंप ने डील पर अंतिम फैसला टाला


Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया है. व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में दो घंटे चली बैठक के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे बड़ा विवाद ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को लेकर है. ट्रंप इसे नष्ट करना चाहते हैं, जबकि एक नए प्रस्ताव के तहत यह सामग्री कजाकिस्तान भेजी जा सकती है.

Zoom

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया है. उन्होंने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की. शुक्रवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह बैठक लगभग दो घंटे चली. अधिकारी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘सिचुएशन रूम की बैठक खत्म हो गई है और यह लगभग दो घंटे तक चली. राष्ट्रपति ट्रंप केवल ऐसी डील करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छी हो और उनकी ‘रेडलाइन’ (सीमाओं) को पूरा करती हो. ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता.’

हालांकि, बैठक के बाद भी ट्रंप ने कोई अंतिम फैसला क्यों नहीं लिया, इसकी वजह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी. इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के साथ समझौते के लिए कुछ प्रमुख शर्तें रखी थीं. उन्होंने कहा था कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेंगे.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img