सोनी और JBL को टक्कर देगा वीवो का पहला Over-Ear हेडफोन, मिलेगा DeepX 3.0 साउंड,बैटरी चलेगी 75 घंटे


Powered by :

Last Updated:

वीवो ने अपने पहले वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन्स लॉन्च कर दिए हैं. इनमें 58dB तक Active Noise Cancellation, 40mm ड्राइवर, LDAC सपोर्ट और 75 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है. जानिए कीमत, फीचर्स और सभी खास डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

Sony और JBL को टक्कर देगा वीवो का पहला Over-Ear हेडफोन, मिलेगा DeepX 3.0 साउंडZoom

सिर्फ ₹6,000 में 75 घंटे बैटरी! Vivo ने पेश किए प्रीमियम वायरलेस हेडफोन्स

वीवो ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए चीन में पहली बार वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन्स लॉन्च किए हैं. कंपनी ने इन्हें वीवो Over-Ear Noise-कैंसेलिंग हेडफोन्स नाम से पेश किया है. नए हेडफोन्स को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर साउंड क्वालिटी और दमदार नॉइज़ कैंसलेशन चाहते हैं.

कीमत की बात करें तो इन हेडफोन्स को चीन में 499 युआन (करीब 6,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है. यह डिवाइस Breeze Purple और Clouds and Mist कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च या भारत में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस?

फीचर्स की बात करें तो वीवो के इन हेडफोन्स में 40mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो 20Hz से 40kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा AAC, SBC और LDAC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी का अनुभव मिलता है. कंपनी ने इसमें DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड टेक्नोलॉजी भी दी है.

इन हेडफोन्स की सबसे बड़ी खासियत Active Noise Cancellation (ANC) फीचर है. कंपनी का दावा है कि यह 99.9 प्रतिशत तक बाहरी शोर को कम कर सकता है. इसमें अधिकतम 58dB तक नॉइज़ रिडक्शन सपोर्ट मिलता है. हेडफोन्स आसपास के माहौल के अनुसार ऑटोमैटिक तरीके से लाइट, नॉर्मल और डीप नॉइज़ कैंसलेशन मोड के बीच स्विच कर सकते हैं.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 सपोर्ट दिया गया है और यह एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है. गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए इसमें 47ms लो-लेटेंसी मोड भी मौजूद है.

मिलती है दमदार बैटरी
बैटरी के मामले में वीवो ने बड़ा दावा किया है. कंपनी के अनुसार ये हेडफोन्स एक बार चार्ज करने पर 75 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं. USB Type-C पोर्ट के जरिए इन्हें लगभग 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है.

वीवो के ये नए वायरलेस हेडफोन्स प्रीमियम फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आए हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img