Washington Tanker Implode: Tanker Accident| बार-बार हो रही शिकायतों पर एक्शन ले लेते तो न होती 11 लोगों की मौत जानें वॉशिंगटन टैंक हादसे का पूरा सच


Last Updated:

Washington Deadliest Tank Rupture: अमेरिका में राजनीतिक और युद्ध से जुड़ी हुई उठापटक के साथ-साथ एक और घटना सुर्खियां बटोर रही है और वो है वॉशिंगटन और कैलिफोर्निया की कैमिकल फैक्ट्री में हुए धमाके और रिसाव. इंसानों के बेहद खतरनाक इन कैमिकल्स के रिसने की वजह ये है कि इन प्लांट्स से जुड़ी हुई शिकायतों को तब तक नजरअंदाज किया गया, जब तक कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वॉशिंगटन टैंकर हादसे का सच क्या? (रॉयटर्स)

US Chemical Tanker Accidents Analysis: अमेरिका में हाल के दिनों में हुई दो बड़ी केमिकल दुर्घटनाएं औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठा रही हैं. इन घटनाओं में लापरवाही और पहले से मौजूद चेतावनियों की अनदेखी साफ नजर आ रही है. 26 मई, 2026 को वॉशिंगटन के लॉन्गव्यू में निप्पॉन डायनावेव पैकेजिंग कंपनी के प्लांट में एक बड़ा केमिकल टैंक फट गया. इस टैंक में करीब 34 लाख लीटर व्हाइट लिकर नाम का बहुत ही खतरनाक और खारा कैमिकल भरा था. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग लापता हैं, जिन्हें भी अब मरा हुआ ही माना जा रहा है. हादसे में बहुत से लोग जख्मी भी हुए हैं.

कैमिकल फैक्ट्री में टैंक फटा नहीं था, लेकिन दबाव की वजह से इसकी वॉल्स अंदर की ओर धंस गई थीं, जिसके बाद ये हादसा हुआ. पेपर पल्प में इस्तेमाल होने वाले व्हाइट लिकर को कोई आम कैमिकल नहीं मान जाता, इसके संपर्क में आने से बहुत नुकसान होता है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस कंपनी के खिलाफ पहले से सेफ्टी शिकायतें दर्ज थीं. मार्च और मई, 2026 में राज्य के लेबर एंड इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट में दो शिकायतें आई थीं. हालांकि विभाग का कहना है कि ये शिकायतें फटे टैंक से संबंधित नहीं थीं, लेकिन यह साफ संकेत देता है कि कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर पहले से सवाल थे.

फैक्ट्री के खिलाफ शिकायतें थीं, पर एक्शन नहीं

इतना ही नहीं साल 2021 से अब तक इस कंपनी पर सुरक्षा उल्लंघनों के लिए 3,400 डॉलर का जुर्माना लग चुका है. जापान की Nippon Paper Group की यह सहायक कंपनी लंबे समय से रखरखाव और सुरक्षा मानकों की कमी के आरोपों में रही है. Nippon Dynawave के मामले में पहले से सेफ्टी शिकायतें होना यह साबित करता है कि कंपनी और नियामक एजेंसियां दोनों अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह नहीं निभा रही थीं. अगर समय रहते इस सेफ्टी कम्प्लेंट्स पर ध्यान दे दिया गया होता, तो शायद इतना बड़ा हादसा होने से बच जाता. अमेरिका जैसे विकसित देश में भी जब ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो यह वैश्विक स्तर पर केमिकल उद्योग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.

कैलिफोर्निया में दगते-दगते बचा टैंकर

दूसरी घटना कैलिफोर्निया की है. 21 मई, 2026 को गार्डन ग्रोव में GKN एयरोस्पेस कंपनी के प्लांट में मिथाइल मेथाक्राइलेट (MMA) नाम के बेहद ज्वलनशील रसायन का टैंक लीक हो गया. इस मामले में टैंक के रेफ्रिजरेशन सिस्टम की वॉल्व खराब होने से दबाव बढ़ गया और विस्फोट का खतरा पैदा हो गया. इस घटना में 40,000 से 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाला गया. अगर ये हादसा हो जाता है, तो इससे बहुत से लोगों की जान जा सकती थी. इस हादसे में भी रखरखाव की कमी ने बड़े हादसे को न्योता दिया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि केमिकल उद्योग में बड़े टैंकों की नियमित जांच, रखरखाव और आधुनिक सुरक्षा सिस्टम जरूरी हैं. आंकड़े बताते हैं कि साल 2021-2023 के बीच अमेरिका में सिर्फ कैमिकल फैक्ट्री के हादसों की वजह से 43 लोगों की मौत हो चुकी है.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img