होर्मुज पर तनाव के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, धमाकों से दहला बंदर अब्बास


इस बीच, दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और युद्ध को पूरी तरह रोकने के लिए ओमान और कतर की मध्यस्थता में बैक-चैनल बातचीत जारी है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ किसी भी समझौते को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, “मैं मौजूदा प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं। अगर समझौता होगा तो हमारी शर्तों पर होगा, वरना हमें सैन्य कार्रवाई के जरिए इस मामले को पूरी तरह खत्म करना पड़ेगा।”

ट्रंप ने ईरान के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि भविष्य के किसी समझौते के तहत ईरान और ओमान मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य के शिपिंग रूट को नियंत्रित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग वैश्विक व्यापार के लिए हर हाल में खुला रहेगा।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img