Last Updated:
Famous Bugyal of Chamoli: अगर आप इस गर्मी पहाड़ों में ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां सिर्फ हरियाली, बादल, बर्फीली चोटियां और सुकून हो, तो उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थितबुग्याल आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं. वेदनी से लेकर गोरसों और सतोपंथ तक, यहां हर मोड़ पर ऐसा नजारा देखने को मिलता है जो किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं लगता. बादलों के बीच ट्रेकिंग, फूलों से ढके घास के मैदान और हिमालय की शानदार चोटियां इस सफर को जिंदगी का यादगार अनुभव बना देंगी.अगर आप भी इस समर सीजन शहरों की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं और एडवेंचर के शौकीन हैं, तो चमोली के इन जादुई बुग्यालों का रुख जरूर करें. जानिए इन खूबसूरत जगहों की खासियत और ट्रेकिंग रूट से जुड़ी पूरी जानकारी.
गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा वेदनी बुग्याल उत्तराखंड के चमोली जिला में स्थित एक बेहद खूबसूरत (Must Visit Places in Chamoli) हाई एल्टीट्यूड घास का मैदान है. समुद्र तल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह अपने विशाल हरे बुग्याल, ठंडी हवाओं और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के लिए जानी जाती है. यहां पहुंचने वाले पर्यटक प्रकृति के शांत और सुकून भरे माहौल का अलग ही अनुभव करते हैं. सुबह के समय बादलों के बीच से निकलती सूरज की किरणें इस जगह की खूबसूरती को और खास बना देती हैं.

वेदनी बुग्याल ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. यह स्थान प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का भी अहम पड़ाव माना जाता है. यहां मौजूद वेदनी कुंड धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है. गर्मियों और मानसून के दौरान पूरा बुग्याल रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से ढक जाता है, जिससे यहां का नजारा (Uttarakhand Tourist Place) किसी फिल्मी लोकेशन जैसा दिखाई देता है.

गढ़वाल हिमालय के शांत और खूबसूरत इलाकों में शामिल बेनीताल बुग्याल उत्तराखंड के चमोली (Summer Destination in Uttarakhand) जिला में स्थित है. यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, खुले घास के मैदानों और शांत माहौल के लिए जानी जाती है. दूर-दूर तक फैली हरियाली और आसपास दिखाई देने वाली हिमालय की चोटियां यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. सुबह और शाम के समय यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है, जिससे यह स्थान ट्रेकिंग और नेचर फोटोग्राफी पसंद करने वालों के बीच खास पहचान बना चुका है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बेनीताल बुग्याल तक पहुंचने का सफर भी किसी एडवेंचर से कम नहीं माना जाता. रास्ते में घने जंगल, पहाड़ी रास्ते और प्राकृतिक नजारे यात्रियों का मन मोह लेते हैं. मानसून और गर्मियों के मौसम में यह बुग्याल और भी ज्यादा खूबसूरत (Chamoli Travel Destinations) दिखाई देता है, जब यहां छोटे-छोटे रंगीन फूल खिल जाते हैं. शहरों की भीड़भाड़ और शोर से दूर यह जगह लोगों को सुकून का एहसास कराती है. यही वजह है कि अब धीरे-धीरे बेनीताल बुग्याल ट्रैवलर्स की पसंदीदा जगहों में शामिल होता जा रहा है.

उत्तराखंड के चमोली जिला में स्थित गोरसों बुग्याल अपनी हरी-भरी ढलानों और हिमालय के शानदार नजारों के लिए काफी मशहूर है. औली से करीब 3 किलोमीटर की ट्रेकिंग के बाद पहुंचने वाला यह बुग्याल प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है. यहां से नंदा देवी और त्रिशूल जैसी बर्फ से ढकी चोटियां बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं. गर्मियों के मौसम में पूरा बुग्याल हरी घास और रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाता है, जिससे यहां का नजारा बेहद मनमोहक लगने लगता है.

गोरसों बुग्याल का शांत माहौल लोगों को शहरों की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराता है. सुबह के समय यहां चलने वाली ठंडी हवाएं और पहाड़ों के बीच फैली धुंध इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं. ट्रेकिंग के दौरान रास्ते में घने जंगल और खुले मैदान यात्रियों का मन मोह लेते हैं. सर्दियों में यहां बर्फबारी होने के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक जाता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

बद्रीनाथ धाम से आगे सतोपंथ बुग्याल और वसुधारा क्षेत्र हिमालय की सबसे खूबसूरत और शांत जगहों में गिने जाते हैं. माणा गांव से आगे बढ़ते ही ऊंचे पहाड़, खुले बुग्याल और बर्फ से ढकी चोटियां यात्रियों का स्वागत करती हैं. रास्ते में पड़ने वाला वसुधारा झरना इस सफर को और खास बना देता है. सतोपंथ की ओर जाने वाला ट्रेक एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यहां हर मोड़ पर प्रकृति का अलग और शानदार रूप देखने को मिलता है.

सतोपंथ बुग्याल अपनी हरियाली, शांत वातावरण और धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है. माना जाता है कि यह क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम है. गर्मियों के दौरान यहां दूर-दूर तक फैले घास के मैदान और ठंडी हवाएं लोगों को सुकून का एहसास कराती हैं. ट्रेकिंग के दौरान अलकनंदा नदी, ग्लेशियर और हिमालय की ऊंची चोटियां इस सफर को यादगार बना देती हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमी इस जगह की ओर खिंचे चले आते हैं.





