रांची का ये हैं सबसे रोमांटिक ठिकाना, यहां सनसेट देखकर पिघल जाता है दिल, गर्लफ्रेंड जगह देखकर हो जाएगी खुश!


Last Updated:

Ranchi Malhari Resort Picnic Spot: रांच रिंग रोड पर मल्हारी रिजॉर्ट कपल्स और फैमिली के लिए सबसे खास जगह मानी जाती है. यहां से सनसेट व्यू, कस्टमाइज्ड डेट, तंदूरी और मॉकटेल्स के कई फ्लेवर आपको मिलेंगे. इसके अलावा आप पार्टी भी परिवार या दोस्तों के साथ कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रिंग रोड में एक बहुत ही खूबसूरत रिजॉर्ट है, जिसका नाम मल्हारी है. यहां से सनसेट का नजारा बड़ा ही खूबसूरत नजर आता है और यहां पर खास तौर पर कपल्स के लिए स्पेशल डेट्स और स्पेशल डिनर अरेंज किए जाते हैं. इसके अलावा फैमिली के लिए भी स्पेशल एरिया है. शहर के भाग दौड़ से दूर यहां पर लोग खासतौर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में

इस रिजॉर्ट की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको भीड़ एकदम देखने को नहीं मिलेगी. शहर से एकदम दूर हाईवे के किनारे होने की वजह से गाड़ी का एक शोर तक नहीं. यहां पर खुला गार्डन है, खुले गार्डन के नीचे ही डिनर व लंच का लुफ्त उठा सकते हैं. पानी के झरने, चारों तरफ हरियाली और खूबसूरत लाइटिंग, आपका मूड फ्रेश करने के लिए काफी है. यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है.

कस्टमाइज्ड कर सकते हैं डेट

यहां पर आप अपने डेट को कस्टमाइज कर सकते हैं. मतलब कि अगर आपको अपने पार्टनर के लिए कोई स्पेशल मैसेज या वीडियो प्ले करवाना है तो यहां पर बड़े स्क्रीन पर ऐसा आपके लिए किया जाएगा. जिससे आपके पार्टनर को और भी स्पेशल फील होगा. यहां पर उनके लिए स्पेशल मेनू ऑर्डर कर सकते हैं. यहां की तंदूरी में कम से कम 50 से अधिक आइटम हैं, चाहे चिकन हो या पनीर हो.

इसके अलावा यहां पर 50 से अधिक फ्लेवर देखने को मिलेंगे. इतने फ्लेवर शायद ही आपको कहीं और देखने को मिले. ब्लू हेवन से लेकर वाटरमेलन, ऑरेंज, हर फ्लेवर अगर मॉकटल्स और मोजिटो पीने के शौकीन हैं तो भी यहां पर आ सकते हैं. यहां पर कपल्स को पूरा टाइम दिया जाता है. कोई आपको डिस्टर्ब नहीं करेगा.

फैमिली वालों के लिए भी है एरिया

यहां पर फैमिली वालों के लिए भी काफी बड़ा एरिया है. आप एक साथ अपने पूरे परिवार को यहां पर ला सकते हैं. आराम से 20- 25 परिवार के लोग यहां लाकर गेट टूगेदर और पार्टी कर सकते हैं. यहां पर कोई फैमिली फंक्शन जैसे बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी यह सब चीज आयोजित होती है. संसेट का खूबसूरत नजारा और गुलाबी आसमान के नीचे यहां सेलिब्रेट करना अपने आप में एक बेहद ही खुशनुमा पल होता है. गर्मी के मौसम में ठंडी हवा लोगों को यहां पर अपनी तरफ खींच लाती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img