Donald Trump on Iran War | Hormuz Crisis | ‘ईरान घुटनों पर आ जाए तब भी…’ डोनाल्ड ट्रंप को क्यों आ गया गुस्सा? अमेरिकन मीडिया को जी भरकर कोसा


होमदुनियाअमेरिका

‘ईरान सरेंडर कर दे तब भी…’ ट्रंप को क्यों आ गया गुस्सा? US मीडिया को खूब कोसा

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Donald Trump On Iran War: ईरान जंग और होर्मुज स्ट्रेट नाकेबंदी की कवरेज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मीडिया पर भड़क उठे हैं. ट्रंप ने कहा कि ‘फेक न्यूज मीडिया’ उनकी सरकार के खिलाफ पक्षपातपूर्ण नैरेटिव चला रहा है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की है और दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ता दिख रहा है.

Zoom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर एक बार फिर अमेरिकी मीडिया पर जमकर हमला बोला है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी मीडिया पर जमकर हमला बोला है. ईरान के साथ जारी तनाव और पश्चिम एशिया संकट की कवरेज को लेकर ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल और CNN जैसे मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये संस्थान उनकी सरकार के खिलाफ ‘झूठा नैरेटिव’ चला रहे हैं. ट्रंप ने दावा किया कि अगर ईरान पूरी तरह हथियार डाल दे, तब भी अमेरिकी मीडिया उसे ईरान की जीत बताने की कोशिश करेगा.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लंबा पोस्ट लिखते हुए मीडिया और डेमोक्रेट्स दोनों पर हमला बोला. उन्होंने डेमोक्रेट्स को तंज कसते हुए डूमाक्रेट्स (Dumacrats) करार दिया. ट्रंप ने लिखा कि अगर ईरान आत्मसमर्पण कर दे, उसकी नौसेना समुद्र में तबाह हो जाए, एयरफोर्स खत्म हो जाए और पूरी सेना हथियार डालकर सफेद झंडा लहराते हुए सरेंडर कर दे, तब भी ‘फेक न्यूज मीडिया’ इसे अमेरिका की हार और ईरान की शानदार जीत बताने की कोशिश करेगा.

ट्रंप ने खास तौर पर न्यूयॉर्क टाइम्स को ‘फेलिंग न्यूयॉर्क टाइम्स’ और वॉल स्ट्रीट जर्नल को ‘चाइना स्ट्रीट जर्नल’ कहकर निशाना बनाया. उन्होंने सीएनएन को ‘भ्रष्ट और अप्रासंगिक’ करार दिया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया उनकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसलों को गलत तरीके से पेश करता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img