कच्चे आम की तासीर गर्म होती है या ठंडी? अगर आप हैं शौकीन, तो भूलकर भी न करें यह लापरवाही


Last Updated:

Raw Mango in Summer: कच्चा आम गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म मानी जाती है. यही वजह है कि कच्चा आम सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. ज्यादा खाने से गैस, एसिडिटी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. खासतौर पर खाली पेट कच्चा आम खाने से बचना चाहिए. इसका सेवन सही तरीके से करेंगे, तो सेहत को फायदा होगा.

Zoom

गर्मियों में कच्चे आम से बना पना लू से बचाने में असरदार माना जाता है.

Raw Mango Hot or Cold for Body: गर्मी के मौसम में आम की बहार देखने को मिलती है. बाजार में कई किस्मों के आम नजर आते हैं. आमतौर पर लोगों को पके हुए मीठे आम खाने में मजा आता है, लेकिन कच्चा आम भी काफी पसंद किया जाता है. कच्चे आम का स्वाद खट्टा होता है और इससे बनी चटनी का स्वाद लोगों को दीवाना बना देता है. कच्चे आम का अचार भी बनाया जाता है, जो सालभर लोगों के काम आता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद न सिर्फ खाने का मजा बढ़ाता है, बल्कि गर्मियों में शरीर को राहत देने का काम भी करता है. लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कच्चे आम की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कच्चे आम की तासीर हल्की गर्म मानी जाती है, लेकिन इसका असर इस बात पर भी निर्भर करता है कि इसे किस तरह खाया जा रहा है. अगर कच्चे आम को सीधे ज्यादा मात्रा में खाया जाए, तो यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है. जब इससे आम पना जैसी ड्रिंक बनाई जाती है, जिसमें पानी, पुदीना, जीरा और काला नमक मिलाया जाता है, तो यह शरीर को ठंडक देने में मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में आम पना को लू से बचाने वाला पारंपरिक पेय माना जाता है. कच्चे आम का सही तरीके से सेवन किया जाए, तो यह गर्मियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर इसे गलत तरीके से खाया जाए, तो यह कुछ समस्याएं भी पैदा कर सकता है.

ज्यादा कच्चा आम खाना नुकसानदायक

डाइटिशियन के मुताबिक कई लोग गर्मियों में जरूरत से ज्यादा कच्चे आम खाने लगते हैं, लेकिन इसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. ज्यादा कच्चा आम खाने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी या गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ लोगों को इससे मुंह में छाले या पेट में जलन की शिकायत भी हो सकती है. खासतौर पर खाली पेट कच्चा आम खाना कई लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. कच्चे आम खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना कई बार नुकसानदायक माना जाता है. इसके अलावा बहुत ज्यादा नमक या मसाले लगाकर लगातार कच्चे आम खाना भी शरीर में डिहाइड्रेशन और एसिडिटी बढ़ा सकता है. इसलिए इसका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए.

गर्मियों में क्यों फायदेमंद है कच्चा आम

एक्सपर्ट की मानें तो कच्चे आम में विटामिन C, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और गर्मियों में होने वाली थकान को कम कर सकता है. आम पना जैसे पारंपरिक पेय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि कई लोग गर्मी और लू से बचने के लिए इसका सेवन करते हैं. हालांकि जिन लोगों को पहले से एसिडिटी, पेट की समस्या या गले में इंफेक्शन की शिकायत रहती है, उन्हें कच्चे आम का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. इसके अलावा छोटे बच्चों को बहुत ज्यादा खट्टा कच्चा आम देने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img