आटा गूंथते समय उसमें मिला दीजिए ये 3 चीजें, आसानी से पच जाएगा खाना, आपकी सेहत भी सुधरेगी


Last Updated:

Tips To Make Roti Healthy: अगर आप अपनी सेहत सुधारना चाहते हैं, तो आटा गूंथते समय उसमें अजवाइन, मेथी और दही जैसी चीजें मिला दीजिए. इन चीजों को मिलाने से रोटियां ज्यादा सॉफ्ट और हेल्दी बनती हैं. ये चीजें पाचन तंत्र को दुरुस्त करती हैं और पेट की कई समस्याएं दूर कर सकती हैं. इन चीजों से रोटियों का स्वाद भी बढ़ जाता है.

Zoom

रोटियों को टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए आटे में थोड़ा अजवाइन मिला सकते हैं.

Tips To Improve Digestion: भारतीय खानपान में रोटी और चावल का सबसे ज्यादा महत्व है. कई लोगों का पेट रोटी के बिना भरता ही नहीं है. ज्यादातर घरों में रोटी लगभग हर दिन बनाई जाती है और गेहूं का आटा हमारी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है. कई बार लोग शिकायत करते हैं कि रोटी खाने के बाद पेट भारी लगता है, गैस बनती है या खाना ठीक से पच नहीं पाता है. इसकी एक बड़ी वजह आटे को साधारण तरीके से गूंथना और उसमें पोषण की कमी होना भी हो सकता है. ऐसे में आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए.

यूपी के हाथरस स्थित प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल और आयुर्वेदाचार्यडॉ. सरोज गौतम ने News18 को बताया कि आटा गूंथते समय उसमें कुछ हेल्दी चीजें मिला दी जाएं, तो न सिर्फ रोटी ज्यादा पौष्टिक बनती है बल्कि पाचन भी बेहतर हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार खानपान में अजवाइन, मेथी और दही जैसी चीजों का इस्तेमाल आटे में मिलाकर लंबे समय से किया जाता रहा है. इन चीजों से खाने को हल्का और हेल्दी बनाने में मदद मिलती है. आप इन चीजों को अपने आटे में मिलाकर सेहत को बेहतर बना सकते हैं. पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को एक बार ये चीजें जरूर ट्राई करनी चाहिए.

अजवाइन से पाचन रहेगा बेहतर

एक्सपर्ट के मुताबिक अजवाइन को पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि पराठे और पूड़ी के आटे में अक्सर अजवाइन डाली जाती है. अगर आप रोजाना रोटी के आटे में थोड़ा-सा अजवाइन मिला दें, तो खाना आसानी से पच सकता है. खासतौर पर जिन लोगों को पेट भारी रहने या गैस बनने की समस्या रहती है, उनके लिए यह तरीका बेहद फायदेमंद माना जाता है. अजवाइन खाने का स्वाद भी बढ़ा देती है. इससे खाने की खुशबू भी बढ़ जाती है.

मेथी से भी बढ़ेगा आटे का पोषण

आटे में मेथी मिलाना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आप चाहें तो ताजी मेथी की पत्तियां बारीक काटकर डाल सकते हैं या फिर सूखी मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेथी में फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने और शरीर को एनर्जी देने में भी सहायक मानी जाती है. मेथी मिलाने से रोटी का स्वाद भी काफी अच्छा हो जाता है और वह ज्यादा हेल्दी बनती है.

दही से सुधरेगी पेट की सेहत

बहुत कम लोग जानते हैं कि आटा गूंथते समय थोड़ा दही मिलाने से रोटी ज्यादा मुलायम बनती है और उसे पचाना भी आसान हो जाता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. दही मिलाकर गूंथा गया आटा ज्यादा सॉफ्ट होता है, जिससे बनी रोटियां लंबे समय तक नरम रहती हैं. खासतौर पर गर्मियों में यह तरीका काफी अच्छा माना जाता है. हालांकि दही की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए, वरना आटा चिपचिपा हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img