Last Updated:
Protein Diet Tips: मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों के लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है. जिम करने वाले लोग और एथलिट्स अपने प्रोटीन काउंट को पूरा करने के लिए चिकन और अंडा खता हें. लेकिन फिर भी कई लोगों को ये नहीं पता कि चिकन के किस हिस्से में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. यहां आप प्रोटीन के लिए चिकन खाने के सही तरीके को जान सकते हैं.
प्रोटीन शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और टिश्यू की मरम्मत करता है. अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिले, तो मांसपेशियों की रिकवरी धीमी हो सकती है और हार्मोन संतुलन भी प्रभावित हो सकता है. ऐसे में चिकन एक अच्छा प्रोटीन स्रोत माना जाता है, लेकिन सही हिस्सा चुनना भी जरूरी है.

प्रोटीन पाने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन नॉन-वेज फूड्स में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. इनमें अंडा और चिकन सबसे प्रमुख माने जाते हैं. जो लोग जिम जाते हैं या बॉडी बिल्डिंग करते हैं, वे अक्सर अपनी डाइट में इन्हीं चीजों को शामिल करते हैं ताकि शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल सके.

प्रोटीन मसल्स को बनाने और उन्हें मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. इसलिए फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के लिए शरीर में प्रोटीन का सही स्तर होना बहुत जरूरी माना जाता है. कुछ लोग इसके लिए प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट्स का भी उपयोग करते हैं, लेकिन कई विशेषज्ञ प्राकृतिक भोजन को ज्यादा बेहतर मानते हैं. अगर आप बिना ज्यादा फैट के अच्छा प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो चिकन को सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चिकन में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाने के लिए इसका ब्रेस्ट हिस्सा सबसे बेहतर माना जाता है. चिकन ब्रेस्ट में सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो इसे एक पूरा प्रोटीन स्रोत बनाते हैं. इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, इसलिए यह वजन कम करने और मसल्स बढ़ाने दोनों के लिए अच्छा विकल्प है.

अगर मात्रा की बात करें तो लगभग 100 ग्राम पके हुए स्किनलेस चिकन ब्रेस्ट में करीब 31 से 32 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. वहीं कच्चे चिकन ब्रेस्ट में प्रोटीन की मात्रा और अधिक होती है, लेकिन पकाने के बाद इसका वजन और मात्रा थोड़ी कम हो जाती है.

चिकन ब्रेस्ट को और हेल्दी तरीके से खाने के लिए इसका सूप भी बनाया जा सकता है. इसके लिए 500 ग्राम चिकन को साफ करें. एक पैन में थोड़ा तेल गरम करके उसमें प्याज, लहसुन और अदरक भूनें. फिर चिकन डालकर हल्का पकाएं. इसके बाद 1.5 लीटर पानी डालकर उबालें और धीमी आंच पर 20–25 मिनट तक पकने दें. स्वाद के लिए नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालें. चाहें तो इसमें गाजर या मटर जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं. गरमागरम सूप को नींबू के रस के साथ परोसा जा सकता है.





