अब ₹40,000 से कम में मिल रहा है ₹65,000 वाला Motorola का फ्लैगशिप फोन, मिलता है 64MP टेलीफोटो कैमरा


अगर आप ₹45,000 से कम बजट में एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मोटोरोला का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Ultra 5G इस समय शानदार डील के साथ उपलब्ध है. अमेज़न पर इस फोन की कीमत में ₹26,000 से ज्यादा की कटौती की गई है, जिसके बाद यह हाई-एंड डिवाइस काफी सही ऑप्शन बन गया है.

अमेज़न पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट- मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा को भारत में ₹64,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन फिलहाल अमेज़न पर यह स्मार्टफोन सिर्फ ₹38,990 की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹26,009 की भारी छूट मिल रही है.

इसके अलावा, अगर ग्राहक Punjab National Bank कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें ₹1,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹37,990 तक पहुंच जाती है.

अमेज़न इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹36,650 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. वहीं नो-कॉस्ट EMI विकल्प ₹1,371 प्रति माह से शुरू हो रहे हैं.

दमदार डिस्प्ले और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

Motorola Edge 50 Ultra में 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इससे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है.

फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए काफी पावरफुल माना जाता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है, जो 125W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

क्या यह डील खरीदने लायक है?
अगर आप ₹40,000 के आसपास एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola Edge 50 Ultra अब भी एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img