Last Updated:
दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक दर्ज किया गया वो भी तेज गर्म हवा के साथ. गर्मी को देख मार्को रुबियो काफी परेशान दिखे. भारत में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की 26 मई को बैठक हो रही है, जिसमें अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक तालमेल को और मजबूत करने पर जोर रहेगा.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के चार दिन के दौरे पर हैं. दौरे के पहले दिन वो दिल्ली की गर्मी को देखकर हैरान-परेशान हो गए. प्रैस ब्रीफिंग के दौरा उन्होंने गर्मी के चलते अपना स्पीच को छोटा रखा. साथ ही उन्होंने पूछा भी ये मौसम ठंडा कब होगा.
दिल्ली की गर्मी को देख मार्को रुबियो काफी परेशान दिखे. उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान कहा, “मैं इस स्पीच को छोटा ही रखना चाहता था. यहां बहुत गर्मी है! मैं मियामी से आता हूँ. वहाँ भी गर्मी होती है, लेकिन वो उमस वाली होती है. यहाँ की गर्मी तो कुछ और ही है. उन्होंने आगे क्या कि समय क्या हुआ है? अब तो मौसम थोड़ा ठंडा हो जाना चाहिए था?
दिल्ली में दिख रहा हीट-वेव का असर
दिल्ली के समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम की बात करें तो पिछले 7 दिन से हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है. हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक दर्ज किया गया वो भी तेज गर्म हवा के साथ. मौसम विभाग (IMD) ने साफ कर दिया है कि दिल्ली एनसीार में 28 मई तक हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है.
नई दिल्ली में होने वाली बैठकों में रक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप, सप्लाई चेन, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की उम्मीद है. इसके अलावा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों जैसे मुद्दों पर अहम चर्चा होगी.
26 मई को होगी बैठक
इस यात्रा की खास बात यह भी है कि भारत में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की 26 मई को बैठक हो रही है. इसमें अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक तालमेल को और मजबूत करने पर जोर रहेगा.
क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त, समावेशी और नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशों को नई गति देने की तैयारी है. क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक से आनेवाले वक्त में क्वाड लीडर्स सम्मेलन की संभावान बन सकती है जो कि पिछले साल से ही लंबित है. ये बैठक भविष्य में होती है तो इसमें ट्रंप भी हिस्सा लेंगे. क्वाड की मेजबानी मौजूदा में भारत के पास है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें





