आसमान में फाइटर जेट्स का पीछा कर रहे थे संतरी गोले, पेंटागन की सीक्रेट UFO फाइलों से हुए 5 बड़े खुलासे


Last Updated:

Pentagon UFO Files: पेंटागन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर यूएफओ (UFO) से जुड़ी 64 नई खुफिया फाइलें सार्वजनिक की हैं. इन दस्तावेजों में अमेरिकी खुफिया अधिकारी द्वारा संतरी रंग के गोलों द्वारा फाइटर जेट्स का पीछा करने, न्यू मैक्सिको मिलिट्री बेस के पास 209 बार रहस्यमयी हरी आग की गेंदे दिखने और लेक ह्यूरन के ऊपर मार गिराए गए अज्ञात ऑब्जेक्ट के वीडियो शामिल हैं.

Zoom

पेंटागन ने जारी की यूएफओ की खुफिया फाइलें, हुए 5 बड़े खुलासे. (Photo made with AI)

वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने शुक्रवार को यूएफओ से जुड़ी बेहद संवेदनशील और डिकोड की गई फाइलों का नया सेट जारी किया है. अधिकारिक तौर पर अनआइडेंटिफाइड एनोमैलस फेनोमेना यानी यूएपी (UAP) कही जाने वाली इन फाइलों के आने से दुनिया भर में एलियंस को लेकर बहस तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एग्जीक्यूटिव आर्डर के बाद फेडरल एजेंसियों ने इन सीक्रेट दस्तावेजों को पब्लिक किया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस नई खेप में कुल 64 फाइलें शामिल हैं. इनमें 6 पीडीएफ डाक्यूमेंट्स, 7 ऑडियो क्लिप और 51 सनसनीखेज वीडियो जारी किए गए हैं. इन आधिकारिक दस्तावेजों में अमेरिकी सेना के सामने आए कुछ ऐसे वाकये दर्ज हैं, जिन्होंने वैज्ञानिकों और रक्षा विश्लेषकों को हैरान कर दिया है.

1. खुफिया अधिकारी ने हवा में उड़ते हुए किन चमकते गोलों को देखा था?

ताजा रिपोर्ट में साल 2025 की एक बेहद हैरान करने वाली घटना का जिक्र मिलता है. हेलीकॉप्टर में सवार अमेरिका के एक सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ने उड़ान के दौरान अचानक दो बड़े चमकदार गोलों को उभरते हुए देखा. रिपोर्ट के मुताबिक यह ऑब्जेक्ट्स ओवल यानी अंडे के आकार के थे और इनका रंग संतरी था. इनके बीच से तेज सफेद और पीली रोशनी निकल रही थी जो हर तरफ फैल रही थी. अधिकारी ने अपनी लिखित रिपोर्ट में दावा किया कि कुछ ही देर में यह दोनों गोले वहां पास में उड़ रहे अमेरिकी फाइटर जेट्स के बेहद करीब पहुंच गए. खुफिया अधिकारी ने पायलटों से कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे वही गोले अब हमारे लड़ाकू विमानों का पीछा कर रहे हैं. गायब होने से ठीक पहले इन चमकदार वस्तुओं ने आसमान में एक ट्राएंगल यानी त्रिकोणीय पैटर्न बनाया था, जिसने सबको निशब्द कर दिया.

2. न्यू मैक्सिको मिलिट्री बेस के पास हरी आग की गेंदे दिखने का क्या सच है?

पेंटागन के इस आर्काइव में 116 पन्नों की एक बेहद खास फाइल शामिल है. यह फाइल साल 1948 से 1950 के बीच न्यू मैक्सिको के सैंडिया में हुई टॉप-सीक्रेट जांच से जुड़ी हुई है. पेंटागन ने बताया कि एक बेहद सुरक्षित मिलिट्री फैसिलिटी के आसपास करीब 209 बार रहस्यमयी चीजें देखी गई थीं. गवाहों ने इस इलाके में हरी आग की गेंदे, उड़ती हुई डिस्क और अजीबोगरीब ओरब्स देखने की गवाही दी थी. रिकॉर्ड के मुताबिक यह अज्ञात चीजें हवा में अचानक तेजी से मुड़ जाती थीं, पलक झपकते ही गायब हो जाती थीं या फिर बीच आसमान में ब्लास्ट हो जाती थीं. इतना ही नहीं, जांच अधिकारियों को उन जगहों से तांबे का एक अजीब पाउडर भी मिला था, जहां ये चीजें देखी गई थीं.

3. लेक ह्यूरन के ऊपर अमेरिकी फाइटर जेट ने किसे मार गिराया था?

पेंटागन द्वारा जारी 51 वीडियो में से एक वीडियो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है. इस फुटेज में अमेरिकी एयरफोर्स का एक फाइटर जेट फरवरी 2023 में लेक ह्यूरन के ऊपर एक अज्ञात उड़ती हुई वस्तु को मार गिराते हुए साफ दिख रहा है. यह घटना उस समय हुई थी जब चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ था. हालांकि बाद में आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह कोई एलियन टेक्नोलॉजी नहीं थी. बल्कि यह किसी शौकिया क्लब का हॉबी बलून हो सकता है. इस फुटेज के सामने आने के बाद से अमेरिकी एयरस्पेस की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img