तप रहे हैं देश के ये 10 टूरिस्ट प्लेस, चले गए तो हाल होगा बेहाल! जान लें ये जरूरी बातें


इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. गर्म हवाएं और त्वचा को जला देने वाली सूरजी की आग उगलती किरणों से लोगों को हाल बेहाल है. घर हो या ऑफिस, बाहर कदम रखने में भी सौ बार लोगों को सोचना पड़ रहा है. गांव हो या शहर, हर जगह गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है. कई ऐसे राज्य हैं जहां का तापमान इन दिनों 45 डिग्री तक पहुंच चुका है. 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा, इस दौरान पारा 50 से 55 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. क्या आप जानते हैं कि देश के कौन से जगह ऐसे हैं, जो इन दिनों तप रहा है. जहां सबसे अधिक गर्मी पड़ती है और यहां गलती से भी चले गए तो माथा पकड़ लेंगे आप. जानिए देश के ऐसे ही सबसे गर्म जगहों के बारे में जहां का तापमान इन दिनों 45 से 48 डिग्री तक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में ये और भी अधिक गर्म जगह बन सकता है. यदि आप कहीं समर वेकेशन पर परिवार और बच्चों के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन जगहों के बारे में पहले पढ़ लें तभी सोच-समझकर यहां का रूख करें.

देश के 10 सबसे गर्म जगहें, जाने का सपने में भी न करें प्लानिंग

बांदा, उत्तर प्रदेश- टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, क्या आप जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म स्थान बनकर उभरा है. यहां का तापमान सबसे अधिक 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बांदा ऐतिहासिक, वाइल्डलाइफ, आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है. ऐसे में आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखने का शौक रखते हैं तो यहां जरूर जाएं, लेकिन इस गर्मी में नहीं, बल्कि सही समय पर. यहां जाएं भी तो दिन में 12 से लेकर 4 बजे तो बिल्कुल भी घूमने ना निकलें वरना हीट स्ट्रोक, लू लगने से कोई नहीं बचा सकेगा.

खजुराहो, मध्य प्रदेश- दूसरे नंबर पर आता है मध्य प्रदेश का खजुराहो, जिसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है. ये स्थान अनूठी शिल्पकला, प्राचीन, भव्य हिंदू और जैन मंदिरों के लिए काफी प्रसिद्ध है. साथ ही ये कामुक मूर्तियों के लिए भी प्रचलित है. फिलहाल यहां का तापमान आपकी स्किन को जला देने के लिए काफी है. यहां 47 डिग्री टेम्परेचर है. गर्मियों में खजुराहो जाना आपके लिए एक बड़ी भूल साबित हो सकती है. अगर मध्य प्रदेश में हैं और जाना चाहते हैं तो कॉटन कपड़े पहनें. शरीर को लगातार हाइड्रेटेड रखें. सनस्क्रीन लोशन अप्लाई करते रहें. लगातार चलते ना रहें, कहीं छांव में बैठ जाएं. चश्मा, हैट, स्कार्फ, छाता आदि चीजें साथ रखें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

वर्धा, महाराष्ट्र- इन दिनों महाराष्ट्र के वर्धा शहर में रहने वाले लोगों का भी गर्मी से बुरा हाल है. यह जगह महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ है. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है वर्धा शहर. हालांकि, मई से जून महीने में यहां घूमने जाने की योजना बनाना बड़ी गलती साबित हो सकती है. यहां गर्मी में लोकल ट्रेनों, बसों में ट्रैवल करना असुविधाजनक हो सकता है. यहां का तापमान इन दिनों 47-48 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

रोहतक, हरियाणा- इस गर्मी में रोहतक का तापमान इन दिनों 46-47 डिग्री तक पहुंच चुका है. काफी लोग दिल्ली-एनसीआर से रोहतक कार, बाइक या बस से ट्रैवल करते हैं, लेकिन इस भीषण गर्मी में फिलहाल यहां जाने से बचें. यहां गर्म हवाओं के थपड़े आपको कहीं भी घूमने नहीं देंगे और आपने जरा सी भी लापरवाही की तो डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं.

नागपुर, महाराष्ट्र- नागपुर को ऑरेंज सिटी भी कहा जाता है. इन दिनों यहां का तापमान 46-47 डिग्री है. मुख्य रूप से लोग यहां वाइल्डलाइफ इंजॉय करने के लिए जाते हैं. लेकिन, दोपहर के समय जीप राइड लेना बेहद ही असुविधाजनक साबित हो सकता है. अगर आप जाएं भी तो सुबह की जीप राइड लेकर ही वाइल्डलाइफ का आनंद उठाएं.

अमरावती, महाराष्ट्र- इन दिनों अमरावती में 46.4° सेल्सियस टेम्परेचर में लोगों का जीना बेहाल हो रहा है. यह विदर्भ क्षेत्र के प्रमुख वन्यजीव क्षेत्रों में से एक है. यह स्थान मेलघाट बाघ अभ्यारण्य का प्रवेश द्वार है. यदि आप वाइल्डलाइफ की सैर करने की सोच रहे हैं तो बेहतर है कि एक बार वन संबंधी सलाह और मौसम संबंधी चेतावनियों को बारे में जान लें. यहां का तापमान इतना अधिक है कि सफारी का समय और यात्रा की योजनाओं पर पानी फिर सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिक तापमान होने से इन जगहों को कई बार दिन के समय बंद कर दिया जाता है.

नाउगोंग, मध्य प्रदेश- नाउगोंग, छतरपुर जिले में स्थित है. इन दिनों यहां रहने वाले लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. यहां का तापमान 46 डिग्री तक जा पहुंचा है. जो लोग बुंदेलखंड, नाउगोंग आदि जगहों पर घूमने जाने वाले हैं, वे हाइड्रेशन का पूरा ख्याल रखें. साथ ही सनस्क्रीन, कॉटन क्लोद्स, लिक्विड पदार्थ जितना हो, साथ रखें.

चंद्रपुर, महाराष्ट्र- यहां 46.2° सेल्सियस टेम्परेचर है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है. चंद्रपुर ताडोबा-अंधारी बाघ अभ्यारण्य का प्रमुख प्रवेश द्वार है. यह देश के शीर्ष बाघ पर्यटन स्थलों में से एक जाना जाता है. वाइल्डलाइफ देखने का शौक रखते हैं तो सफारी ट्रैवल सुबह के समय करना सेहत के लिहाज से सुरक्षित रहेगा.

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश- हमीरपुर में भी गर्मी की मार से लोग परेशान हैं. यहां फिलहाल 46.2° सेल्सियस पारा है. यह बुंदेलखंड में यमुना नदी के पास स्थित है. गर्मी में चलने वाली रूखी और तपा देने वाली हवा में घूमना-फिरना दूभर हो जाता है. बेहतर है कि इन जगहों पर आप मई-जून महीने में जाने से परहेज करें और सही समय पर यहां घूमने का मजा उठाएं.

श्री गंगानगर, राजस्थान- ये जगह इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर के पास स्थित है. यहां गर्मियों में जला देने वाली गर्मी पड़ती है. इन दिनों यहां का तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस है. यहां अगर आप चले गए तो रेगिस्तान जैसीगर्मी महसूस होगी, जो आपकी स्किन को जला देने के लिए काफी है. सड़क मार्ग से आप जाते हैं तो फिर आप ये बात जरूर महसूस करेंगे कि यहां की गर्मी कितनी प्रचंड और तीव्र होती है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img