राजनांदगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन। Composite Regional Centre, राजनांदगांव परिसर में समाज हित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी, राजनांदगांव के कर्मठ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। एनसीसी शिविर से सूबेदार मेजर सतवर्ग सिंह (सेना मेडल), सूबेदार जसविंदर सिंह, सूबेदार अनिल शर्मा, हवलदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार नरेंद्र (आर्मी स्टाफ) तथा एनसीसी केयर टेकर श्रीमती वर्षा कुमारी व कुमारी अंजलि यादव ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
साथ ही सिविल स्टाफ श्री उमेश कुमार साहू और श्रीमती रीना सोनी के साथ 25 एनसीसी कैडेट्स — पंकज कुमार, युवराज, अदिति, दिव्या, दीप्ति, नीलम तथा अन्य सहकर्मी कैडेट्स ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रमों से रक्त की उपलब्धता बनी रहती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिलती है।





