आजकल सोलो ट्रैवल सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि खुद को एक्सप्लोर करने का तरीका बन चुका है. खासकर लड़कियां अब बिना किसी डर के नई जगहों पर अकेले घूमना पसंद कर रही हैं. हालांकि किसी भी जगह पर जाने से पहले सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल होता है. ऐसे में भारत में कुछ डेस्टिनेशन ऐसे भी हैं, जहां का माहौल काफी शांत, फ्रेंडली और ट्रैवलर-फ्रेंडली माना जाता है. यहां कैफे कल्चर, लोकल लोगों का व्यवहार और देर रात तक एक्टिव रहने वाली जगहें लड़कियों को काफी कंफर्टेबल महसूस कराती हैं.
बीच, कैफे और शांति का कॉम्बिनेशन है Pondicherry
अगर आपको शांत बीच, रंग-बिरंगी गलियां और यूरोप जैसी वाइब पसंद है, तो पांडिचेरी शानदार ऑप्शन हो सकता है. यहां फ्रेंच स्टाइल कैफे, साफ-सुथरी सड़कें और शांत माहौल सोलो ट्रैवलर्स को काफी पसंद आता है. कई लड़कियां यहां स्कूटी लेकर अकेले पूरा शहर घूमती नजर आती हैं. शाम के समय बीच रोड पर वॉक करना यहां का सबसे अच्छा अनुभव माना जाता है.
आध्यात्म और एडवेंचर दोनों देगा Rishikesh
ऋषिकेश उन जगहों में शामिल है जहां आपको अकेलेपन में भी सुकून महसूस हो सकता है. गंगा किनारे बैठना, कैफे में घंटों किताब पढ़ना या योग सेशन जॉइन करना यहां काफी आम है. यहां बड़ी संख्या में विदेशी और भारतीय सोलो ट्रैवलर्स आते हैं, इसलिए माहौल काफी खुला और आरामदायक महसूस होता है. कई महिलाएं यहां अकेले ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग का अनुभव भी लेती हैं.
पहाड़ों के बीच सुकून देता है McLeod Ganj
अगर पहाड़ पसंद हैं, तो मैक्लॉडगंज आपको जरूर पसंद आएगा. यहां छोटे-छोटे कैफे, तिब्बती मार्केट और शांत पहाड़ी रास्ते ट्रैवलर्स को अलग ही फील देते हैं. यहां देर शाम तक भी कैफे और मार्केट में लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे लड़कियां काफी सेफ महसूस करती हैं. इसके अलावा यहां का मौसम और धीमी लाइफस्टाइल लोगों को बार-बार वापस आने पर मजबूर कर देती है.
झीलों का शहर Udaipur भी है पसंदीदा
उदयपुर सिर्फ कपल्स के लिए नहीं बल्कि सोलो ट्रैवल के लिए भी शानदार जगह मानी जाती है. यहां की झीलें, खूबसूरत कैफे और शांत गलियां रात में भी काफी सुरक्षित महसूस कराती हैं. कई महिला ट्रैवलर्स यहां अकेले लोकल मार्केट एक्सप्लोर करती हैं और लेक व्यू कैफे में समय बिताना पसंद करती हैं.
नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती दिखाता है Shillong
शिलॉन्ग का शांत माहौल और लोगों का फ्रेंडली नेचर इसे महिलाओं के लिए बेहतर ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है. यहां की साफ सड़कें, म्यूजिक कल्चर और खूबसूरत मौसम लोगों को काफी आकर्षित करते हैं. कई ट्रैवलर्स मानते हैं कि यहां अकेले घूमने पर भी ज्यादा असहज महसूस नहीं होता.
पहाड़ और कैफे कल्चर पसंद है तो जाएं Kasol
कसोल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां का रिलैक्स माहौल, कैफे और ट्रेकिंग रूट्स सोलो ट्रैवलर्स को पसंद आते हैं. हालांकि यहां घूमते समय बेसिक सावधानियां रखना जरूरी माना जाता है, लेकिन फिर भी कई लड़कियां यहां अकेले ट्रिप प्लान करती हैं.
इतिहास और शांति दोनों मिलेगा Hampi में
हम्पी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर रहना चाहते हैं. यहां पुराने मंदिर, पत्थरों से भरे अनोखे नजारे और शांत कैफे अलग अनुभव देते हैं. यहां का स्लो लाइफस्टाइल कई सोलो ट्रैवलर्स को काफी पसंद आता है.





