Last Updated:
गर्मी के मौसम में बाजारों में जामुन की बहार शुरू हो चुकी है. स्वाद के साथ-साथ जामुन के बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, इसका पाउडर शुगर कंट्रोल करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार हो सकता है.
सुल्तानपुर. गर्मी का मौसम चल रहा है. जामुन के पेड़ों में फल आने शुरू हो चुके हैं. जामुन एक ऐसा फल है जिसका स्वाद किसे नहीं पसंद. इसका बीज शुगर कंट्रोल में काम आता है. अगर आप भी शुगर से परेशान हैं तो इस सीजन जामुन के बीज को फेंकने की जगह सुरक्षित रख लें. आइये आयुर्वेद चिकित्सक से जानते हैं इसके बीजों का उपयोग, जो सेहत के लिए रामबाण हो सकता है.

सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि जामुन का बीज शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार है. शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करता है. जामुन के बीज का पाउडर बनाकर सुबह-शाम गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल रहता है.

डॉ. संतोष के मुताबिक, जामुन के बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कई वैज्ञानिक शोध पाया गया है कि यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है. जामुन के बीज को पहले अच्छे से धुल लेना चाहिए. धुलने के बाद सुखा लें. उसके बाद छिलके को किसी पत्थर से तोड़कर अलग कर देना चाहिए और बीज के मुख्य भाग को अच्छे से पिसाई कर लेनी चाहिए. इस पाउडर को प्रतिदिन गुनगुने पानी से एक चम्मच सुबह खाना चाहिए. इससे डायबिटीज नियंत्रित रहता है.

डॉ. संतोष बताते हैं कि जामुन में हाई लेवल पोटैशियम होता है, जो हृदय के लिए काफी लाभदायक है. यह हार्ट बीट को भी नियंत्रित करने में मदद करता है.

जामुन हार्ट को स्वस्थ रखने, स्ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में भी मदद करता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी काफी असरदार माना जाता है. यह एक आयुर्वेदिक उपाय है, जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है.





