Last Updated:
Donald Trump Shocked by Own Senators: अमेरिकी राष्ट्रपति के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं. एक तरफ ईरान युद्ध का कोई हल नहीं निकल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के लोग इस मुद्दे पर उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. इस बार बात किसी इस्तीफे की नहीं है, बल्कि उनकी सार्वजनिक बेइज्जती हुई है.
डोनाल्ड ट्रंप. (रॉयटर्स)
Republican Senators Vote Against Trump: अमेरिका की सीनेट में मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा. ईरान युद्ध को सीमित करने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान उसके ही चार सांसदों ने अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर डेमोक्रेट्स का साथ दे दिया. यह प्रस्ताव वॉर पॉवर्स एक्ट के तहत राष्ट्रपति की सैन्य कार्रवाई की शक्तियों को सीमित करने से जुड़ा है. सीनेट में यह प्रस्ताव 50-47 वोटों से पास हुआ, जिसमें तीन रिपब्लिकन सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए. रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल, सुसान कॉलिन्स, लिसा मर्कोव्स्की और बिल कैसिडी ने ट्रंप के खिलाफ वोट किया, वहीं डेमोक्रेट सांसद जॉन फेटरमैन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें





