इन फलों को भूलकर भी न खाएं खाली पेट, वरना फायदे की जगह सेहत हो जाएगी खराब; जान लें नाम और वजह – News18 हिंदी


X

इन फलों को भूलकर भी न खाएं खाली पेट, वरना फायदे की जगह सेहत हो जाएगी खराब

 

arw img

Health Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में मौसमी फलों की भरमार दिखने लगती है. इस समय अंगूर, तरबूज, संतरे जैसे फल खूब बिक रहे हैं. आम भी जल्द ही आने वाला है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी फल को खाने का सही समय बहुत मायने रखता है. अगर फल सही समय पर खाए जाएं तो शरीर को फायदा मिलता है, लेकिन गलत समय पर खाने से नुकसान भी हो सकता है. खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि डॉ. संतोष मौर्य यह भी बताते हैं कि अंगूर के अलावा कुछ और फल भी हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इनमें तरबूज, केला, आम, संतरा और अनानास शामिल हैं. इन फलों को खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. क्योंकि, खाली पेट इन फलों का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी, मुंह में छाले, चेहरे पर पिंपल और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. कुछ मामलों में शरीर का शुगर लेवल भी बढ़ सकता है और मैग्नीशियम का संतुलन भी बिगड़ सकता है, इसलिए फलों को सही समय और सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img