Donald Trump on Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दुनिया के ऐसे नेता हैं, जो क्या बयान दें और कब क्या कदम उठा लें, सबकुछ अप्रत्याशित होता है. ट्रंप इस समय वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. ट्रंप प्रशासन की तरफ से वेनेजुएला के लंबे समय तक नेता रहे निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को सत्ता से बेदखल करने के घटनाक्रम के कुछ महीनों बाद सामने आया है. ट्रम्प पहले भी कनाडा, ग्रीनलैंड, पनामा और क्यूबा को अमेरिका में मिलाने की धमकी दे चुके हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसा किया भी जा सकता है? इस बारे में नियम कानून क्या कहता है?
वेनेजुएला पर ट्रंप की निगाहें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला को लेकर इस पर विचार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के कदम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप की नजर वहां मौजूद तेल के अकूत भंडार पर हमेशा से रही है. उन्होंने वेनेजुएला में सैन्य ऑपरेशन को मिलिट्री जीनियस करार दिया था.
यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने वेनेजुएला को 51वां राज्य बनाने की बात सोची है. मार्च महीने में सोशल मीडिया पर ट्रम्प ने लिखा था- वेनेजुएला के साथ हाल ही में अच्छी चीजें हो रही हैं. मुझे आश्चर्य है कि यह जादू क्या है? राज्य का दर्जा #51, कोई है?’ वहीं इससे पहले सैन्य ऐक्शन के बाद जनवरी में ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका ही वेनेजुएला का संचालन करेगा.
ट्रंप ने वेनेजुएला देश का संचालन करते हुए वहां के लोगों के लिए शांति, न्याय और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ ही बताया कि अमेरिका दूसरे देशों को बड़ी मात्रा में तेल बेचेगा. ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा-‘इस तेल को बाजार मूल्य पर ही बेचा जाएगा. और उस पैसे को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरे द्वारा नियंत्रित किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि इसका उपयोग वेनेजुएला और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के लाभ के लिए किया जाए.’
गौरतलब यह भी है कि ट्रम्प को वेनेजुएला की सहमति की भी आवश्यकता होगी. हालांकि देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्पष्ट कहा कि उनके देश की अमेरिका में विलय होने की कोई योजना नहीं है. रोड्रिगेज ने अमेरिका का 51वां राज्य बनने की धारणा को खारिज करते हुए कहा कि हम अपनी अखंडता, संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करना जारी रखेंगे.
आलोचकों ने ट्रम्प के बयानों की कड़ी निंदा की है. लैटिन अमेरिका में काम करने वाले 40 से अधिक मानवाधिकार समूहों के गठबंधन ने कहा, ‘वेनेजुएला के लोग लोकतांत्रिक तरीके से परिवर्तन के हकदार हैं लेकिन यह अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को तोड़ने या हिंसा को सही ठहराने का बहाना नहीं हो सकता.’
क्या वेनेजुएला 51वां राज्य बन सकता है?
अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद IV के अनुसार कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की मंजूरी के बिना ऐसा नहीं हो सकता. अनुच्छेद IV में कहा गया है कि नए राज्यों को कांग्रेस द्वारा संघ में शामिल किया जा सकता है लेकिन किसी अन्य राज्य के अधिकार क्षेत्र के अंदर कोई नया राज्य नहीं बनाया जाएगा और ना ही राज्यों की विधायिकाओं और कांग्रेस की सहमति के बिना राज्यों को जोड़कर कोई राज्य बनाया जाएगा.
अमेरिका में बाद में शामिल हुए कई राज्य पहले देश के ही भौगोलिक क्षेत्र का हिस्सा रहे. उदाहरण के लिए गौर फरमाएं तो 1959 में अलास्का और हवाई इसमें शामिल हुए. हालाकि टेक्सास इसमें एक अपवाद है. यह पहले एक स्वतंत्र गणराज्य था, जो 1845 में स्वेच्छा से संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल हुआ.
गौरतलब यह भी है कि ट्रम्प को वेनेजुएला की सहमति की भी आवश्यकता होगी. हालांकि देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्पष्ट कहा कि उनके देश की अमेरिका में विलय होने की कोई योजना नहीं है. रोड्रिगेज ने कहा कि हम अपनी अखंडता, संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करना जारी रखेंगे.
आलोचकों ने ट्रम्प के बयानों की कड़ी निंदा की है. लैटिन अमेरिका में काम करने वाले 40 से अधिक मानवाधिकार समूहों के गठबंधन ने कहा, ‘वेनेजुएला के लोग लोकतांत्रिक तरीके से परिवर्तन के हकदार हैं लेकिन यह अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को तोड़ने या हिंसा को सही ठहराने का बहाना नहीं हो सकता.’
क्या वेनेजुएला कानूनी रूप से 51वां अमेरिकी राज्य बन सकता है?
हां ऐसा संभव है लेकिन केवल तभी जब अमेरिकी कांग्रेस इसकी मंजूरी दे. और साथ ही वेनेजुएला इस कदम के लिए सहमति भी दे.
क्या अमेरिका ने पहले कभी इस तरह कोई राज्य जोड़ा है?
यूएसए का हिस्सा नजर आ रहे अधिकांश नए राज्य पहले अमेरिका के ही क्षेत्र थे. जैसे- अलास्का और हवाई. हालांकि वेनेजुएला का यह मामला अभूतपूर्व ही होगा.
इस विचार पर वेनेजुएला की क्या प्रतिक्रिया है?
वेनेजुएला के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय संप्रभुता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया है.
वेनेजुएला के पूर्व नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को 3 जनवरी को ‘ऑपरेशन एब्सॉल्यूट रिजॉल्व’ के तहत अमेरिका ने पकड़ लिया था. यह एक जॉइंट सैन्य और कानून प्रवर्तन मिशन था. यह मिशन न्याय विभाग की तरफ से नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी सहित कई संघीय आरोपों पर 2020 के अभियोग के बाद चलाया गया था. हालांकि मादुरो ने आरोपों से इनकार किया है.





