Raw Papaya vs Ripe Papaya : पपीता कच्चा खाएं या पका हुआ? जानें पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक, कौन है ज्यादा पावरफुल


Last Updated:

Raw Papaya vs Ripe Papaya : पपीता एक ऐसा फल है जो भारतीय घरों में बेहद लोकप्रिय है. चाहे बात वजन घटाने की हो या बेहतर पाचन की, पपीता हमेशा डाइट का हिस्सा रहता है. विशेषज्ञों की मानें तो पपीता चाहे कच्चा हो या पका हुआ, दोनों ही सेहत के लिए खजाना हैं. ये न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण देते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव में भी ढाल की तरह काम करते हैं.

Raw Papaya vs Ripe Papaya Health Benefits: पपीते की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हर मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है. कच्चे पपीते का उपयोग लोग अक्सर चटनी, सलाद और स्वादिष्ट सब्जी के रूप में करते हैं, वहीं पका हुआ पपीता अपने मीठे स्वाद के कारण फल की तरह खाया जाता है. स्वाद के साथ-साथ इन दोनों रूपों में मौजूद पोषक तत्वों का स्तर भी अलग-अलग होता है, जो शरीर पर अलग तरह से प्रभाव डालते हैं. Image: Canva

पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत: कच्चा पपीता- पोषक तत्वों की बात करें तो हरे यानी कच्चे पपीते में पके हुए पपीते की तुलना में पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है. दरअसल, पपीते के पेड़ की जड़ों के विकास के लिए पोटैशियम बहुत जरूरी होता है, यही वजह है कि कच्चे फल में इसकी सांद्रता अधिक होती है. हालांकि, पकने की प्रक्रिया के दौरान पोटैशियम का स्तर बदलता है, लेकिन पका हुआ फल अन्य विटामिनों में समृद्ध हो जाता है.

पाचन के लिए ‘पपैन’ एंजाइम का जादू- पाचन तंत्र के लिए कच्चा पपीता किसी रामबाण से कम नहीं है. इसमें ‘पपैन’ नामक एक विशेष प्रोटीन एंजाइम होता है, जो पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है. दिलचस्प बात यह है कि कच्चे पपीते में पके हुए पपीते के मुकाबले पपैन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो इसे पुराने कब्ज और पेट की समस्याओं के लिए एक प्रभावी औषधि बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्भावस्था में कच्चे पपीते से परहेज – हालांकि, हेल्‍थलाइन के मुताबिक, कच्चे पपीते के सेवन में कुछ सावधानी बरतना भी जरूरी है. कच्चे पपीते में लेटेक्स फ्लूड अधिक होता है, जिससे कुछ लोगों को त्वचा में एलर्जी या खुजली हो सकती है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गर्भवती महिलाओं को कच्चे पपीते के सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद लेटेक्स गर्भपात के खतरे को बढ़ा सकता है.

लिवर और नई माताओं के लिए वरदान- महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कच्चे पपीते के कुछ विशेष लाभ भी हैं. शिशु के जन्म के बाद, दूध बढ़ाने के लिए पारंपरिक रूप से महिलाएं कच्चे पपीते का सेवन करती हैं. इसकी सब्जी का सेवन करने से नई माताओं के दूध में वृद्धि होती है. साथ ही, यह लिवर को मजबूती देता है और पीलिया (Jaundice) जैसे रोगों में लिवर की रिकवरी में मदद करता है.

इम्यूनिटी और तनाव कम करने में मददगार- दूसरी ओर, पका हुआ पपीता विटामिन C और फाइबर का पावरहाउस है. यह न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है, बल्कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मददगार है. इसमें मौजूद विटामिन C तनाव (Stress) को कम करने में सहायक होता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है. नियमित रूप से पका पपीता खाने से दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है.

कैंसर से बचाव और शुगर मरीजों के लिए सुरक्षित- गंभीर बीमारियों से बचाव में भी पका पपीता आगे है. शोधों के अनुसार, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं. खास बात यह है कि मधुमेह (Diabetes) के मरीज भी इसे खा सकते हैं; क्योंकि मीठा होने के बावजूद इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और यह सेहत को नुकसान नहीं पहुँचाता.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img