नेटफ्लिक्स देखते हैं तो हो जाइए सावधान, बच्चों को लगा रहा लत, कोर्ट पहुंचा मामला


होमदुनियाअमेरिका

नेटफ्लिक्स देखते हैं तो सावधान रहें, बच्चों को लगा रहा लत, कोर्ट पहुंचा मामला

Last Updated:

टेक्सास ने नेटफ्लिक्स पर बच्चों और परिवारों को स्क्रीन से चिपकाए रखने और मुनाफे के लिए उनके डेटा बेचने का आरोप लगाया. साथ ही आरोप हैं कि नेटफ्लिक्स के डेटा को एडवरटाइजिंग कंपनियों और कमर्शियल डेटा ब्रोकरों को बेच रहा था.

Zoom

Netflix (File Photo)

सोमवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने मुकदमा दायर किया है. उन्होंने कंपनी पर बच्चों और बाकी यूजर्स की सहमति के बिना उनका डेटा इकठ्ठा करके उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया है.

कंपनियों को डेटा बेचने के आरोप

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पैक्सटन के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने अपने कंज्यूमर्स को अंधेरे में रखा है. नेटफ्लिक्स अपने व्यूर्स की पसंद और आदतों को ट्रैक कर रहा था. बाद में इस डेटा को एडवरटाइजिंग कंपनियों और कमर्शियल डेटा ब्रोकरों को बेच रहा था. रिपोर्ट में ये आरोप भी लगाया कि स्ट्रीमिंग कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को एडक्टिव बनाने के लिए डिजाइन करती है.

नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि कंपनी कोर्ट में इस मामले का जवाब देगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “टेक्सास राज्य और अटॉर्नी जनरल पैक्सटन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, इस मुकदमे में कोई दम नहीं है. यह मामला गलत जानकारी पर आधारित है”. इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि नेटफ्लिक्स प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा कानूनों के अनुसार काम करता है. कंपनी अपने सदस्यों की प्राइवेसी को गंभीरता से लेता है.

बच्चों को स्क्रीन की लत लगाना के आरोप

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास ने नेटफ्लिक्स पर बच्चों और परिवारों को स्क्रीन से चिपकाए रखने और मुनाफे के लिए उनके डेटा बेचने का आरोप लगाया. डलास के पास कोलिन काउंटी की एक राज्य अदालत में दायर टेक्सास की शिकायत में कहा गया, “नेटफ्लिक्स का आखरी लक्ष्य बच्चों और परिवारों को स्क्रीन से चिपकाए रखना है. जब वे स्क्रीन पर फंसे हों तो उनका डेटा इकट्ठा करना और फिर शानदार मुनाफे के लिए उस डेटा को पैसे में बदलना है.

इस शिकायत में आगे कहा गया, “जब आप नेटफ्लिक्स देखते हैं, तो नेटफ्लिक्स आपको देखता है”. पैक्सटन ने कहा कि नेटफ्लिक्स की कथित निगरानी ‘टेक्सास डिसेप्टिव ट्रेड प्रैक्टिसेज’ का उल्लंघन करती है. उन्होंने कंपनी से अवैध रूप से एकत्र किए गए डेटा को हटाने और 10 हजार अमेरिकी डॉलर तक का नागरिक जुर्माना भरने का आह्वान किया.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img