दवा खाकर घटाया 63 किलो वजन, ‘डबल चिन’ गायब हुई तो चमक उठा चेहरा, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल!


Last Updated:

अमेरिका की शेल्बी ननरी ने माउंजारो दवा की मदद से 63 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है. भारी-भरकम शरीर और डबल चिन से परेशान रहने वाली शेल्बी का चेहरा अब पूरी तरह बदल चुका है. हाल ही में उन्होंने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया.

Zoom

वजन घटाने की चाहत रखने वालों के लिए आजकल वेट लॉस ड्रग्स एक वरदान की तरह साबित हो रहे हैं, लेकिन इनके साथ आने वाले बदलाव कई बार दुनिया को हैरान कर देते हैं. अमेरिका के ओहियो की रहने वाली 34 वर्षीय शिक्षिका शेल्बी ननरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. शेल्बी का वजन एक समय पर 115 किलो तक पहुंच गया था, जिसकी वजह से उनका आत्मविश्वास पूरी तरह खत्म हो चुका था. उन्हें अपने चेहरे के भारीपन और ‘डबल चिन’ से इतनी नफरत थी कि उन्होंने कैमरों के सामने मुस्कुराना तक छोड़ दिया था, लेकिन एक दवा ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. शेल्बी ने साल 2024 में वजन कम करने वाली दवा माउंजारो (Mounjaro) का सहारा लिया और देखते ही देखते उन्होंने लगभग 63 किलो वजन घटा लिया.

इस जबरदस्त बदलाव के बाद उनका चेहरा एकदम से चमक उठा, जो पहले काफी अजीब दिखने लगा था. शेल्बी का कहना है कि वजन कम होने के बाद न केवल उनका लुक बदला, बल्कि समाज का उनके प्रति नजरिया भी बदल गया. अब लोग उनसे ज्यादा बात करते हैं और वर्कप्लेस पर उन्हें गंभीरता से लिया जाता है, जिससे उन्हें महसूस हुआ कि समाज में अधिक वजन वाले लोगों के प्रति कितना भेदभाव मौजूद है. तीन बच्चों की मां शेल्बी के लिए यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि वे सालों से कम खाने और ज्यादा एक्सरसाइज करने की कोशिशों में फेल हो रही थीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने बच्चों की परवरिश और नौकरी के साथ तीन डिग्रियां हासिल कीं, लेकिन वजन कम करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था.

हालांकि, तमाम तरह के एक्सरसाइज करने के बावजूद जब कोई फायदा नहीं हुआ, तब शेल्बी ने GLP-1 दवाओं को अपनी आखिरी उम्मीद के तौर पर अपनाया. उन्हें भरोसा नहीं था कि यह काम करेगा, लेकिन परिणाम चौंकाने वाले रहे और उनकी शरीर की जरूरतों को सही सपोर्ट मिला. दिलचस्प बात यह है कि शेल्बी ने इस वजन को घटाने के लिए कोई अतिरिक्त एक्सरसाइज नहीं की. उन्हें मल्टीपल स्केलेरोसिस नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से उनके लिए नियमित शारीरिक गतिविधि और वेट ट्रेनिंग करना बेहद मुश्किल था. वजन तेजी से घटने के कारण उनके चेहरे पर ओजेम्पिक फेस के लक्षण भी दिखे, जिसमें चेहरा थोड़ा धंसा हुआ या त्वचा ढीली नजर आने लगती है.

सोशल मीडिया पर उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो को 36 लाख से ज्यादा व्यूज मिले, जहां कुछ लोगों ने उनके बदले हुए चेहरे पर नकारात्मक कमेंट्स भी किए. इन सबके बावजूद शेल्बी अपनी नई शक्ल और झुर्रियों से बेहद प्यार करती हैं और अब वे खुलकर कैमरे के सामने मुस्कुराती हैं. वे अपनी इस यात्रा को सोशल मीडिया पर इसलिए शेयर कर रही हैं, ताकि वेट लॉस दवाओं से जुड़े भ्रम को मिटाया जा सके. उनका मानना है कि वजन कम करने का तरीका चाहे जो भी हो, हर व्यक्ति एक स्वस्थ जीवन और सम्मान का हकदार है. शेल्बी अब उन लोगों के लिए प्रेरणा बन रही हैं जो मोटापे से जूझ रहे हैं और उम्मीद खो चुके हैं.

About the Author

authorimg

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img