इस फल को खाने से दूर होते हैं पेट के कई रोग, त्वचा और बालों को भी रखे हेल्दी, हर दिन करें सेवन, होंगे बड़े फायदे


Papaya Health benefits: पपीता एक स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होता है. इसमें विटामिन ए, सी, ई, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी इसके नियमित सेवन की सलाह देता है. एक्सपर्ट इसे पेट के लिए बेस्ट फल बताते हैं. पाचन को दुरुस्त रखता है. फाइबर होने के कारण ये पेट साफ करता है. जानिए, पपीता के सेवन से क्या फायदे हो सकते हैं.

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

पपीते में मौजूद पेपेन एंजाइम भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होता है. इसके सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. रोजाना पपीता खाने से पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

इस फल में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है. नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

त्वचा को बनाए चमकदार

पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और निखरा हुआ बनाए रखने में मदद करते हैं. यह मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने के साथ त्वचा की बढ़ती उम्र के असर को धीमा करने में भी सहायक माना जाता है.

हड्डियों को करता है मजबूत

पपीते में विटामिन के और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है. बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.

बालों की सेहत के लिए भी उपयोगी

पपीता बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन ए और ई बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और रूसी जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं.

पका और कच्चा दोनों रूपों में फायदेमंद

आयुष विभाग के अनुसार, पपीते को पके फल के रूप में खाने के अलावा कच्चे रूप में सब्जी बनाकर भी सेवन किया जा सकता है. इसका नियमित सेवन शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ देता है. हालांकि, किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img