गर्मी से राहत चाहिए? जून में भारत की ये जगहें देंगी एडवेंचर, शांति और सुकून का डबल मजा, ये रही ट्रैवल गाइड


Last Updated:

Monsoon Travel Destinations: जून आते-आते देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर होती है. लोग पंखे और एसी के बीच फंसे रहते हैं और बस एक ही सवाल मन में चलता है-कहीं ठंडी जगह भागा जाए, लेकिन यही वो वक्त भी होता है जब भारत का मौसम एक दिलचस्प मोड़ लेता है. कहीं मानसून की पहली बारिश दस्तक दे रही होती है, तो कहीं पहाड़ों पर ठंडी हवा राहत देती है. जून सिर्फ घूमने का महीना नहीं, बल्कि सही टाइमिंग का खेल है. कुछ जगहों पर ये सीजन खत्म होने से पहले का आखिरी मौका होता है, जैसे राफ्टिंग या वाइल्डलाइफ सफारी, जबकि कुछ जगहों पर हरियाली अपनी शुरुआत कर रही होती है, अगर आप भी इस जून कहीं निकलने का सोच रहे हैं, तो ये जगहें आपके ट्रिप को यादगार बना सकती हैं.

1. ऋषिकेश: एडवेंचर और सुकून का बैलेंस जून के महीने में ऋषिकेश एक खास एक्सपीरियंस देता है. यहां गंगा नदी अपने पूरे जोश में होती है क्योंकि पहाड़ों से बर्फ पिघलकर पानी का लेवल बढ़ा देती है. यही वजह है कि व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का ये आखिरी बेहतरीन समय होता है. दिन में लोग राफ्टिंग करते नजर आते हैं, तो शाम को नदी किनारे कैंप में बैठकर ठंडी हवा का मज़ा लेते हैं, अगर एडवेंचर के साथ थोड़ा सुकून भी चाहिए, तो यहां योग सेशन, घाटों पर टहलना और छोटे-छोटे कैफे में बैठना ट्रिप को पूरा बना देता है.

best places to visit in India in June

2. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: जंगल का असली रोमांच मध्य भारत में जून का मतलब है सूखा जंगल और पानी की तलाश में भटकते जानवर. सतपुड़ा में यही सीन सबसे दिलचस्प बन जाता है. जैसे-जैसे पानी के स्रोत कम होते हैं, जानवर उन्हीं जगहों पर इकट्ठा होने लगते हैं-और यही मौका होता है उन्हें करीब से देखने का. यहां की खास बात ये है कि सिर्फ जीप सफारी ही नहीं, बल्कि पैदल सफारी और नदी में बोटिंग भी की जा सकती है. कल्पना कीजिए-आप जंगल में पैदल चल रहे हैं और दूर से हिरणों का झुंड पानी पी रहा है. ये एक्सपीरियंस थोड़ा अनप्रेडिक्टेबल जरूर है, लेकिन यही इसकी असली खूबसूरती है.

best places to visit in India in June

3. कलिम्पोंग: शांति और हरियाली का कॉम्बिनेशन अगर आप भीड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो कलिम्पोंग एक शानदार ऑप्शन है. जून में यहां मानसून की हल्की शुरुआत हो जाती है, जिससे पूरा इलाका हरे रंग में रंग जाता है. यहां की सबसे अच्छी बात है इसकी धीमी लाइफस्टाइल. न जल्दी, न भीड़-बस पहाड़, धुंध और शांति. पुराने बंगलों में बने होमस्टे, छोटे कैफे और फूलों से भरे गार्डन इस जगह को अलग ही फील देते हैं. यहां घूमना मतलब बस चलना, रुकना और हर नज़ारे को महसूस करना.

Add News18 as
Preferred Source on Google

best places to visit in India in June

4. बिनसर: पहाड़ों का सुकून उत्तराखंड का बिनसर जून में एकदम बैलेंस्ड लगता है. न ज्यादा बारिश, न बहुत ज्यादा भीड़. सुबह के वक्त आसमान साफ होता है, जिससे हिमालय की चोटियां साफ नजर आती हैं. यहां का जंगल ट्रैकिंग के लिए परफेक्ट है. छोटे-छोटे रास्ते आपको घने जंगलों से होते हुए शानदार व्यू पॉइंट तक ले जाते हैं, अगर आप शहर के शोर से दूर कुछ दिन शांति में बिताना चाहते हैं, तो बिनसर एकदम सही जगह है.

best places to visit in India in June

5. मांडू: बारिश में इतिहास का नया रूप मध्य प्रदेश का मांडू जून में बिल्कुल बदल जाता है. जैसे ही मानसून की पहली बारिश होती है, सूखे खंडहरों के बीच हरियाली लौट आती है. यहां के महल और किले बारिश में और भी खूबसूरत लगते हैं. जहाज महल के आसपास पानी भरने लगता है, जिससे वो सच में तैरता हुआ दिखता है. बादलों के बीच खड़े ये पुराने महल एक अलग ही माहौल बनाते हैं-थोड़ा रोमांटिक, थोड़ा रहस्यमय.

best places to visit in India in June

जून में ट्रैवल क्यों खास है? जून का ट्रैवल सिर्फ जगह बदलना नहीं होता, ये मौसम के बदलते रंगों को करीब से देखने जैसा है. एक तरफ गर्मी से राहत मिलती है, तो दूसरी तरफ कुछ एक्सपीरियंस ऐसे होते हैं जो सिर्फ इसी समय मिलते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img