Gold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चमके सोना-चांदी, क्या अब टूटने वाला है नया रिकॉर्ड?


वैश्विक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की तरफ बढ़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों की कीमतों में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती दर्ज की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बहुमूल्य धातुओं में तेजी बनी रही।

MCX पर सोना और चांदी दोनों मजबूत

एमसीएक्स पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,261 रुपए के मुकाबले 411 रुपए की बढ़त के साथ 1,52,672 रुपए पर खुला। सुबह 9:43 बजे तक यह 471 रुपए यानी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,52,732 रुपए पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,52,672 रुपए का न्यूनतम और 1,53,103 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।

वहीं, चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,58,540 रुपए के मुकाबले 1,445 रुपए चढ़कर 2,59,999 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने तक चांदी 2,118 रुपए या 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,60,658 रुपए पर थी। कारोबार के दौरान इसका न्यूनतम स्तर 2,59,999 रुपए और उच्चतम स्तर 2,61,811 रुपए रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,725 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 80.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। यही वजह है कि निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बनाकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और बाजार को उम्मीद है कि जल्द ही कोई अस्थायी समझौता हो सकता है।

शेयर बाजार पर दबाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 212.58 अंक या 0.27 प्रतिशत टूटकर 77,631.94 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 93 अंक या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,233.65 पर कारोबार करता दिखा।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तब निवेशकों का भरोसा सोने और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों पर बढ़ जाता है। यही कारण है कि शेयर बाजार में दबाव के बीच बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img