घर पर इन 3 चीजों से बनाएं ORS, डिहाइड्रेशन से मिलेगी राहत, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी रहेगा ठीक


Last Updated:

Homemade ORS Recipe: डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए डॉक्टर्स हमेशा WHO रिकमेंडेड फॉर्मूला वाला ORS पीने की सलाह देते हैं. अगर आपके पास बाजार का ओआरएस नहीं है, तो पानी, चीनी और नमक की मदद से घर पर आसानी से ORS बनाया जा सकता है. यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करके डिहाइड्रेशन से राहत दिला सकता है.

Zoom

चीनी, नमक और पानी के सही मिश्रण से घर पर ORS बना सकते हैं.

Homemade ORS for Dehydration: गर्मियों में तेज धूप, ज्यादा पसीना और शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ जाती है. डायरिया और फूड पॉइजनिंग के कारण भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ जाता है. ऐसे में शरीर को सिर्फ पानी नहीं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की भी जरूरत होती है. डॉक्टर्स के अनुसार ORS यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है. आमतौर पर एक्सपर्ट WHO रिकमेंडेड फॉर्मूला वाले ORS को पीने की सलाह देते हैं. आपके पास बाजार वाला ORS नहीं है, तो घर पर होममेड ओआरएस बना सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं ORS | How To Make ORS at Home

घर पर ORS बनाने के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होती है. साफ पानी, चीनी और नमक. सबसे पहले एक लीटर साफ और उबला हुआ ठंडा पानी लें. अब इसमें लगभग 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिलाएं. इसे अच्छी तरह घोल लें, ताकि सभी चीजें पूरी तरह पानी में मिल जाएं. यही आसान घरेलू ORS शरीर को तुरंत एनर्जी और हाइड्रेशन देने में मदद करता है.

एक्सपर्ट बताते हैं कि चीनी शरीर को एनर्जी देने का काम करती है, जबकि नमक में मौजूद सोडियम शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. जब शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है या दस्त और उल्टी जैसी समस्या होती है, तब इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से कम होने लगते हैं. ऐसे में ORS काफी फायदेमंद माना जाता है.

हालांकि ORS बनाते समय सही मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ज्यादा नमक या ज्यादा चीनी शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है. इसलिए WHO द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार ही इसे तैयार करना चाहिए. अगर ORS का स्वाद बहुत ज्यादा नमकीन या मीठा लगे, तो उसकी मात्रा दोबारा जांच लें.

एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों और गर्मियों में ज्यादा बाहर काम करने वाले लोगों को डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे लोगों को समय-समय पर पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेते रहना चाहिए. अगर कमजोरी, चक्कर, सूखा मुंह या पेशाब कम आने जैसी समस्याएं दिखें, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है.

घर पर बना ORS एक आसान, सस्ता और असरदार उपाय है, जो शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. हालांकि अगर डिहाइड्रेशन की स्थिति गंभीर हो या लगातार उल्टी-दस्त हो रहे हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. इसमें लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img