छतरपुर जिले में एक ऐसा भी पेड़ पाया जाता है. जिसके फल गर्मी के लिए रामबाण माने जाते हैं. इस फल से सिर दर्द और गर्मी दूर भाग जाती है. इस पेड़ को क्षेत्रीय भाषा में बरगद का भाई (कटवर) कहा जाता है जिसमें छोटे-छोटे फल पाए जाते हैं. वैद्य ईश्वरदीन के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति इसके कुछ फल को बांटकर माथे में लगा लेत है तो उसकी भयंकर गर्मी भी मिनटों में शांत हो जाती है. जब अस्पताल मेडिकल नहीं होते थे तो इस पेड़ के फलों का उपयोग बहुत होता था. जब भी किसी को गर्मी लगती थी, उसका सिर फटने लगता था तो वह इसी के फलों को बांटकर या पीसकर माथे में चंदन की तरह लगा लेता था. इसके लगाने के बाद गर्मी और सिरदर्द में मिनटों में राहत मिल जाती है.





