Last Updated:
May Best Destination: दिल्ली की गर्मी से यदि आप कुछ दिनों के लिए स्केप खोज रहे हैं, तो मई में घूमने के लिए मनाली या दार्जिलिंग का प्लान बना सकते हैं. हालांकि दोनों ही जगहों पर ठंडक और खूबसूरत नजारों को लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन बजट में काफी अंतर है. ऐसे में इस लेख की मदद से आप अपने लिए बेस्ट डेस्टिनेशन चुन सकते हैं.
इस साल सूरज आग उगल रहा है. ये गर्मी सिर्फ पसीने से तरबतर नहीं कर रही बल्कि त्वचा में चुभ रही है. ऐसे में कुछ दिन के लिए भी राहत मिल जाए तो चैन आ जाता है. मनाली और दार्जिलिंग मई में घूमने के लिए दो ऐसे ही बेस्ट डेस्टिनेशन है. लेकिन सवाल है कि मनाली या दार्जिलिंग? कहां कम खर्च में ज्यादा मजा मिलेगा? चलिए सीधे तुलना करते हैं

मौसम और माहौल- मई के महीने में मनाली का तापमान 10–25°C के बीच होता है. यहां आप ठंडी हवा और किस्मत अच्छी रही तो बर्फ भी देखने के लिए मिल सकता है. वहीं, दार्जिलिंग का तापमान 12–22°C होता है. यहां आप हल्की ठंड, चाय बागानों और बादलों का रोमांटिक व्यू एक्सपीरियंस कर सकते हैं. ऐसे में अगर बर्फ और एडवेंचर चाहिए तो मनाली और शांत सुकून भरा वाइब चाहिए तो दार्जिलिंग आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है.

दिल्ली से ट्रिप का खर्च- यदि आप मनाली जाना चुनते हैं तो 3-4 दिन के ट्रिप का बेसिक खर्च 5000-8000 के बीच आ सकता है. इसमें बस/वोल्वो का किराया ₹800–1500, होटल में रहने का किराया ₹800–2500/रात, खाना में खर्च ₹500–800/दिन शामिल है. वहीं, दार्जिलिंग जाने पर ये खर्च 8000-15000 हो सकता है. ट्रेन/फ्लाइट + टैक्सी (न्यू जलपाईगुड़ी से)₹2500–6000, होटल ₹1000–3000/रात, खाना ₹600–1000/दिन शामिल है. ऐसे में बजट में मनाली साफ जीतता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

घूमने की जगहें- मनाली में घूमने के लिए आप रोहतांग पास, सोलंग वैली, हिडिंबा मंदिर जा सकते हैं. यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी, स्नो और पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं. वहीं, दार्जिलिंग में घूमने के लिए टाइगर हिल, बाटासिया लूप, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे जा सकते हैं. नेचुरल ब्यूटी, चाय के बागान और शांत माहौल यहां की खूबसूरती है.

पहुंचना कितना आसान? दिल्ली से मनाली का रास्ता बिल्कुल सीधा है. यहां आप बस, कैब या अपनी गाड़ी से भी जान सकते हैं. यहां पहुंचने में 12-14 घंटे का समय लगता है. वहीं, दार्जिलिंग के लिए पहले आपको न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचना होगा और फिर 3–4 घंटे टैक्सी से आप खूबसूरत वादियों के बीच होंगे.

बेस्ट ऑप्शन क्या है? अगर आप दिल्ली/NCR से हैं और कम खर्च में ज्यादा मजा चाहते हैं, तो मनाली बेहतर ऑप्शन है. लेकिन अगर थोड़ा ज्यादा बजट और यूनिक वाइब चाहिए, तो दार्जिलिंग शानदार है.





