US Navy Ship Fire: US Navy Destroyer Fire News | US Navy Jahaj Aag | US Iran Tension- अमेरिका ईरान तनाव अमेरिकी नेवी के जहाज पर आग


Last Updated:

ईरान जंग के बीच अमेरिका को लगातार झटके लग रहे हैं. अब उसके तीसरे जहाज में आग लगने की घटना हुई है. USS हिगिंस नाम के गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर पर हमला हुआ है. आग लगने से इलेक्ट्रिकल और इंजन सिस्टम प्रभावित हुआ, जबकि इससे पहले भी अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर आग की घटनाएं हुई थीं. इन चुनौतियों के बावजूद अमेरिका समंदर में ही जहाजों को ईंधन, हथियार और सप्लाई दे रहा है.

Zoom

अमेरिका के डिस्ट्रॉयर में लगी आग. (AI इमेज)

तेहरान: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका को लगातार झटके लग रहे हैं. कुछ दिन पहले जहां अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड फोर्ड पर आग लगने की घटना सामने आई थी, वहीं अब एक और युद्धपोत USS हिगिंस (Higgins) में आग लगने का मामला सामने आया है. इंडो पैसेफिक कमांड में तैनात हिगिंस एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है. यह घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब अमेरिका एक तरफ युद्ध की कीमत चुका रहा है और दूसरी तरफ सीजफायर के बीच जहाजों में हथियार भर रहा है. CBS न्यूज के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि USS Higgins पर मंगलवार को आग लगी, जिससे जहाज की बिजली और इंजन सिस्टम प्रभावित हुआ. हालांकि राहत की बात यह रही कि आग एक ही उपकरण तक सीमित रही और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया. किसी भी सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने के दौरान जहाज कहां था यह जानकारी नहीं है. लेकिन फरवरी में यह सिंगापुर के तट पर तैनात था.

पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि यह एक ‘इलेक्ट्रिकल फायर’ थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया. अमेरिकी नौसेना ने इसे ‘इलेक्ट्रिकल कैजुअल्टी’ बताया है, यानी यह कोई बड़ा हादसा नहीं बल्कि सिस्टम में शॉर्ट सर्किट जैसी तकनीकी गड़बड़ी थी. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी नौसेना के किसी जहाज में आग लगने की घटना हुई है. इससे पहले इसी महीने एयरक्राफ्ट कैरियर USS ड्वाइट डी. आइजनहावर पर आग लगने से 8 नौसैनिक घायल हो गए थे. वहीं दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड फोर्ड पर भी आग की घटना सामने आई थी, जिसमें 2 सैनिक घायल हुए थे. इसमें यह आशंका भी जताई गई थी कि कहीं सैनिकों ने खुद ही तो आग नहीं लगा दी. क्योंकि यह जहाज लंबे समय से तैनात था. हालांकि अब इसकी वापसी होने वाली है. इन लगातार घटनाओं ने अमेरिकी नौसेना की ऑपरेशनल तैयारियों और जहाजों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब अमेरिका ईरान के साथ लंबे तनावपूर्ण हालात में फंसा हुआ है.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img