Last Updated:
अमेरिका-ईरान युद्ध पर अब तक 25 बिलियन डॉलर खर्च हो चुके हैं, जिसका खुलासा पेंटागन ने किया है. इस युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत और भारी आर्थिक दबाव सामने आया है. वहीं ईरान की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. बातचीत ठप है और तनाव अब भी जारी है.
ईरान-अमेरिका युद्ध में अमेरिका के अब तक 25 बिलियन डॉलर खर्च हुए हैं.
अमेरिका-ईरान युद्ध अब सिर्फ सैन्य टकराव नहीं, बल्कि भारी आर्थिक बोझ की कहानी भी बनता जा रहा है. पहली बार पेंटागन ने इस युद्ध की लागत का खुलासा किया है और बताया है कि अब तक इस पर करीब 25 बिलियन डॉलर खर्च हो चुके हैं. यह नासा के सालाना बजट के लगभग बराबर है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पेंटागन के वरिष्ठ अधिकारी जूल्स हर्स्ट ने अमेरिकी सांसदों को जानकारी दी कि इस खर्च का बड़ा हिस्सा हथियारों और गोला-बारूद पर गया है. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि इसमें भविष्य के खर्च जैसे नुकसान की भरपाई शामिल हैं या नहीं. इस खुलासे के बाद अमेरिकी संसद में बहस तेज हो गई. सांसद एडम स्मिथ ने कहा, ‘हम लंबे समय से इस आंकड़े का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब जाकर पहली बार कोई स्पष्ट संख्या सामने आई है.’
About the Author

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें





