बड़ी बैटरी वाला बजट 5G फोन: Poco C85x 5G 10 मार्च को लॉन्च, ₹10,000 हो सकती है कीमत, मिलेगा 50MP कैमरा


चीनी स्मार्टफोन ब्रांड पोको जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी पोको C85x 5G को 10 मार्च को लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले ही ये फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो चुका है, जहां इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की झलक मिल चुकी है.

यह स्मार्टफोन कंपनी की पॉपुलर पोको C सीरीज़ का हिस्सा होगा, जिसे खासतौर पर बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए बनाया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको C85x 5G को पहले लॉन्च हुए पोको C85 5G का थोड़ा हल्का वर्जन माना जा रहा है.

डिजाइन और कलर ऑप्शन
फ्लिपकार्ट पर दिखाई गई जानकारी के मुताबिक फोन में डुअल-टोन बैक पैनल दिया गया है, जिस पर बड़ा पोको लोगो नजर आता है. फोन के लॉन्च के समय गोल्ड कलर में आने की पुष्टि हुई है, जबकि ब्लू कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हो सकता है.

फोन के पीछे पिल-शेप डुअल कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश दिया गया है. इसका डिजाइन देखने में काफी प्रीमियम लगता है, जो इस कीमत के फोन के हिसाब से आकर्षक माना जा सकता है.

भारत में संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक पोको C85x 5G की कीमत भारत में करीब ₹10,000 के आसपास हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो ये देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है. तुलना के लिए, पोको C85 5G की शुरुआती कीमत ₹12,499 थी. कम कीमत और 5G सपोर्ट के कारण यह फोन बजट खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद रहने की उम्मीद है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 5G कनेक्टिविटी और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. फोन में 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है, जिसे microSD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है.

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देगी. इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है. अगर ये सभी फीचर्स लॉन्च के समय सही साबित होते हैं, तो पोको C85x 5G बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img