वॉट्सऐप यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फिंगरप्रिंट से लॉक होगा चैट बैकअप, अब हैकर्स की होगी मुश्किल


Powered by :

Last Updated:

वॉट्सऐप जल्द passkey बेस्ड एन्क्रिप्शन और अपना क्लाउड बैकअप सिस्टम ला सकता है. इससे चैट बैकअप फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक और स्क्रीन लॉक से ज्यादा सुरक्षित होगा. जानिए WhatsApp के नए सुरक्षा फीचर्स की पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फिंगरप्रिंट से लॉक होगा चैट बैकअपZoom

WhatsApp में जल्द मिलेगा अपना Cloud Backup, चैट सुरक्षा होगी और मजबूत

वॉट्सऐप अपनी सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा है. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वॉट्सऐप की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. इसके बाद मेटा के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बैकअप सुरक्षा को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप जल्द ही चैट बैकअप के लिए passkey-based encryption ला सकता है. इसका मतलब है कि यूजर्स को लंबे पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी. इसके बजाय वे फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या फोन के स्क्रीन लॉक जैसे डिवाइस-बेस्ड सुरक्षा विकल्पों का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे बैकअप ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगा.

अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप बैकअप सिर्फ Google Drive पर सेव होता है. इसी तरह आईफोन यूजर्स iCloud का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जैसे-जैसे चैट, फोटो और वीडियो बढ़ते हैं, क्लाउड स्टोरेज जल्दी भर जाती है. इससे कई यूजर्स को परेशानी होती है.

गूगल ड्राइव रह जाएगा पीछे
इसी समस्या को हल करने के लिए वॉट्सऐप अपने खुद के क्लाउड बैकअप सिस्टम पर भी काम कर रहा है. इससे यूजर्स को Google Drive के अलावा वॉट्सऐप Cloud पर भी बैकअप सेव करने का विकल्प मिल सकता है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कंपनी लगभग 2GB तक फ्री स्टोरेज दे सकती है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भविष्य में वॉट्सऐप एक पेड स्टोरेड प्लान भी ला सकता है, जिसमें करीब 50GB स्टोरेज कम मासिक कीमत पर मिल सकती है. इसके अलावा यूजर्स को पासकी, पासवर्ड या 64-डिजिट एन्क्रिप्शन की जैसे कई सिक्योरिटी ऑप्शन मिल सकते हैं.

फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग में है और आने वाले हफ्तों में कुछ यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अगर यह फीचर आता है, तो वॉट्सऐप की सुरक्षा और भी मजबूत हो जाएगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img