हिल्टन होटल में गोलियों की गूंज, बाल-बाल बचे अमेरिकी राष्ट्रपति-VIDEO – News18 हिंदी


होमवीडियोअमेरिका

ट्रंप पर हमला: हिल्टन होटल में गोलियों की गूंज, बाल-बाल बचे अमेरिकी राष्ट्रपति-VIDEO

X

ट्रंप पर हमला: हिल्टन होटल में गोलियों की गूंज, बाल-बाल बचे अमेरिकी राष्ट्रपति-VIDEO

 

arw img

Donald Trump Attack Video: अमेरिका में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बड़े कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई. जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अचानक हड़कंप मच गया और सिक्योरिटी टीम ने तेजी से पूरे हॉल को कवर कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी हलचल और भगदड़ जैसी स्थिति देखी जा सकती है. हालांकि राहत की बात यह है कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. फिलहाल घटना के कारणों की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले को खंगाल रही हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img