कौन है माइकल सैवेज? जिसकी जहरीली जुबान ने भारत-चीन को कोसा, अब ट्रंप ने शेयर किया वीडियो


होमदुनियाअमेरिका

कौन है माइकल सैवेज? जिसकी जहरीली जुबान ने भारत को कोसा, ट्रंप ने डाला वीडियो

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मशहूर रेडियो होस्ट माइकल सैवेज का एक विवादित वीडियो शेयर किया है. इसमें सैवेज ने भारत और चीन को ‘नर्क’ बताते हुए वहां से आने वाले प्रवासियों पर तीखा हमला किया है. उन्होंने भारतीय प्रवासियों को ‘लैपटॉप वाले गैंगस्टर’ तक कह डाला. यह विवाद ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता कानूनों पर बहस चल रही है. भारत सरकार इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दे सकती है.

Zoom

माइकल सैवेज एक अमेरिकी रेडिशो होस्ट हैं, जिनके बयान को ट्रंप ने शेयर किया है. (Photo : Michael Savage/X)

वाशिंगटन: अमेरिका में ‘बर्थराइट सिटीजनशिप’ (जन्म के आधार पर नागरिकता) को लेकर छिड़ी कानूनी जंग के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कट्टरपंथी रेडियो होस्ट माइकल सैवेज की एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर शेयर किया है. इस पोस्ट में भारत और चीन को ‘नर्क’ (Hell-hole) कहा गया है. इस टिप्पणी के बाद भारत में भारी नाराजगी है और विदेश मंत्रालय आज अपनी ब्रीफिंग में इस पर कड़ा रुख अपना सकता है.

क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल?

अमेरिका में इन दिनों जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता यानी ‘बर्थराइट सिटीजनशिप’ को लेकर घमासान मचा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को माइकल सैवेज का एक लंबा और आक्रामक पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में सैवेज ने मौजूदा नागरिकता कानून की जमकर आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत और चीन जैसे देशों के लोग इस कानून का गलत फायदा उठा रहे हैं.

सैवेज ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ये लोग ‘बर्थ टूरिज्म’ के जरिए अमेरिका आते हैं. उन्होंने कहा, ‘एक बच्चा यहां पैदा होते ही नागरिक बन जाता है. फिर वे अपने पूरे परिवार को चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क (Hell-hole) से यहां ले आते हैं.’ सैवेज की यह टिप्पणी सीधे तौर पर भारतीय और चीनी समुदाय के सम्मान पर चोट करती है. उन्होंने भारतीय प्रवासियों को ‘लैपटॉप वाले गैंगस्टर’ बताते हुए कहा कि इन्होंने अमेरिकी झंडे का अपमान किया है.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img