Tim Cook Trump relations : Apple CEO insult | ‘टिम कुक ने मुझे चापलूसी करने को कॉल किया था, ट्रंप ने की एप्पल से विदाई ले रहे CEO की बेइज्जती


होमदुनियाअमेरिका

‘टिम कुक ने मुझे चापलूसी करने को कॉल किया’, ट्रंप ने किया एप्पल CEO को बेइज्जत

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के पद छोड़ रहे CEO टिम कुक की विदाई पर चौंकाने वाला पोस्ट किया है. ट्रंप ने दावा कर डाला कि टिम कुक ने पहली बार सिर्फ ‘मक्खन लगाने’ (Kiss my a**) के लिए फोन किया था. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में जहां एक तरफ कुक की ‘चापलूसी’ का जिक्र कर उनकी टांग खींची, वहीं दूसरी तरफ उन्हें स्टीव जॉब्स से भी बेहतर मैनेजर बताते हुए तारीफों के पुल भी बांध दिए.

Zoom

ट्रंप ने टिम कुक को लेकर किया पोस्ट

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊल-जलूल बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस बार उनका शिकार बने एप्पल के विदाई ले रहे CEO टिम कुक, ट्रंप ने चटकारे लेते हुए दावा किया कि उनके पहले कार्यकाल के दौरान टिम कुक ने उन्हें सिर्फ ‘मक्खन लगाने’ (Kiss my a**) के लिए फोन किया था. हालांकि, ट्रंप ने तारीफ में लपेट टिम कुक की जबरदस्त बेइज्जती कर डाली. उन्होंने एक तरह से कुक को गाली देते हुए बताया कि किस तरह चापलूसी से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था.

ट्रंप का दावा: चापलूसी से शुरू हुआ टिम कुक से रिश्ता

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए टिम कुक के साथ अपने रिश्तों का खुलासा किया. ट्रंप ने लिखा कि टिम कुक ने उनके पहले कार्यकाल की शुरुआत में उन्हें फोन किया था. ट्रंप के मुताबिक, कुक एक बड़ी समस्या लेकर आए थे जिसे ट्रंप ने ‘जल्दी और प्रभावी ढंग से’ सुलझा दिया था. ट्रंप ने एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स को याद करते हुए कहा कि वे जॉब्स के प्रशंसक रहे हैं, लेकिन एप्पल ने टिम कुक के नेतृत्व में जितनी तरक्की की है, उतनी शायद जॉब्स के रहते भी नहीं हो पाती.

ट्रंप ने तारीफ करते हुए कहा कि कुक ने वाशिंगटन के महंगे सलाहकारों पर करोड़ों खर्च करने के बजाय सीधे राष्ट्रपति से संपर्क किया, जो उनके काम करने के ‘क्विक’ अंदाज को दिखाता है.

एप्पल में सत्ता परिवर्तन: जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

15 साल तक एप्पल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के बाद, 65 वर्षीय टिम कुक 1 सितंबर को सीईओ का पद छोड़ देंगे. 50 वर्षीय जॉन टर्नस (John Ternus) एप्पल के नए सीईओ होंगे. बता दें कि टिम कुक पूरी तरह विदा नहीं हो रहे हैं; वो एप्पल इंक के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखेंगे.

टिम कुक और ट्रंप का रिश्ता

टिम कुक और ट्रंप का रिश्ता तकनीकी दुनिया के अन्य दिग्गजों से बिल्कुल अलग रहा है. जहां अन्य टेक लीडर्स ट्रंप से दूरी बनाकर रखते थे, कुक ने हमेशा सीधा संवाद बनाए रखा.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

Utkarsha Shrivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 11 years of extensive experience in digital media, she has…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img